विजयवर्गीय एवं प्रभात झा ने श्री तोमर के छोटे भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

Jul 21 2020

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री गण कमल पटेल, मोहन सिंह यादव, बृजेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र शुक्ल, केपी यादव और रमेश मेंदोला, उदय अग्रवाल ने आज ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आवास पर पहुँचे और उनके छोटे भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। 
उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर  के अनुज  स्व. अजय प्रताप सिंह तोमर (मुन्नू भैया) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
कैलाश विजयवर्गीय और प्रभात झा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की और शोक संतृप्त परिवार को यह घोर दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, मधुसूदन सिंह भदौरिया, सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।