लॉकडाउन में पुलिस ने ऑटो चालकों व दुकानदारों पर की कार्यवाही

Jul 21 2020

ग्वालियर। कोरोना वायरस से निपटने के लिए शहर में लॉकडाउन के सातवें दिन मंगलवार की सुबह आपातकालीन सेवा को छोड़ दुकानदार व ऑटो तथा ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस की गाज गिरी। पुलिस ने इस दौरान सरकार के निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर लाठियां चटकाई। सुबह नदी गेट, शिन्दे की छावनी ,फूलबाग चौराहा समेत कई पाइंटों पर पुलिस के जवानों ने ऑटा और अन्य सवारी वाहनों को निकलने का कारण पूछा तो वे जवाब न दे सके। पुलिस ने सवारियों को तो जाने दिया लेकिन ऑटो और ईरिक्शा चालकों पर एक्शन लिया।
इधर लॉकडाउन में कुछ स्थानों पर दुकानदार दुकानों को खोल कर नाश्ता व चाय बेच रहे थे। इसी बीच पुलिस वहां पहुंची और खुली दुकानों को बंद कराया। कुछ दुकानदार पुलिस की अपील के बाद भी अपनी दुकानों को खोलने का प्रयास करते दिखे। जवानों ने दुकानदारों पर लाठी चटकाई। इस दौरान आसपास भीड़ लगाकर खड़े लोग वहां से भागते नजर आएं।
गौरतलब है कि लॉक डाउन का आदेश जारी होने के बाद से अब तक पुलिस और प्रशासन सड़कों पर वेबजह आने जाने वाले लोगों को रोक कर अपील कर रहे हैं कि जरुरी कार्य अगर नहीं है तो आप लोग सड़क पर नहीं निकलें।