मौसम हुआ सुहाना
Jul 21 2020
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में आज भी बारिश की पूरी संभावना है। शहर से लगे कुछ देहात के इलाकों में तो सुबह से रिमझिम देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को भी ठीक-ठाक बारिश बताई जा रही है। बारिश से पारा लगातार गिर रहा है। मौसम आजकल खासा सुहाना है। बारिश का ही परिणाम है कि शहर इस सीजन में पहली बार प्रदूषण मुक्त नजर आ रही है। संभावना है कि बारिश का यह दौर अभी बढ़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। सुबह भी बारिश की ट्रफ लाइन आसमान में विराजमान है। इससे साफ पता चलता है कि बारिश का सिस्टम अलर्ट पर है।
सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। वहीं सूर्य देवता भी बादलों की ओट से दिखाई दिए। इसके साथ ही 15 से 20 किलोमीटर की रेंज में हवाएं भी चलती देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









