श्रद्धालुओं से भरी ए बुलेंस पलटी, एक दर्जन घायल
Jul 20 2020
ग्वालियर। मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ए बुलेंस पलट गई। हादसे में एक दर्जन महिला-पुरूष घायल हो गए। घटना आरोन थाना क्षेत्र के लावनपुरा में सोमवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस तथा अन्य लोग मदद करने जुट गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घाटीगांव निवासी रामनिवास गुर्जर अपने परिचितों के साथ दर्शन करने के लिए लखेश्वरी माता मंदिर आया था। दर्शन करने के बाद वे ए बुलेंस क्रमांक एमपी 30 डीए 0447 से वापस लौट रहे थे। अभी वे लावनपुरा मोड़ पर पहुंचे तो ए बुलेंस की गति तेज होने पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसमें सवार वीरेन्द्र सिंह, रामनिवास सिंह गुर्जर, मंजा आदिवासी, रिसाल सिंह, संदीप सिंह, रचना, विनोद, सीता और ममता घायल हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायलों को उपचार के लिए भेज कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घायलों ने बताया कि चालक काफी तेज गति में वाहन चला रहा था और कई बार उसे मना करने के बाद भी उसने गति कम नहीं की थी, इसलिए मोड़ पर अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









