कोरोना संक्रमित सहित दो संदिग्धों की मौत

Jul 19 2020

ग्वालियर। कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़ रही सं या के बीच अब कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा भी शहरवासियों को डराने लगा है। एक ओर कोरोना पॉजीटिव मरीज ने इलाज के दौरान मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं जेएएच के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती दो संदिग्धों की भी मौत हो गई।
इधर शहर में कोरोना संक्रमित से पीडि़त मरीजों की मौत की सं या 11 जा पहुंची है।  बीते तीन दिनों में ही पांच कोरोना पॉजीटिव मरीज दम तोड़ चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार लश्कर निवासी विजय मसीह उम्र 60 साल जो कि शुगर व अन्य गंभीर बीमारी से पीडि़त था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए दस जुलाई को जेएएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उनकी हालत दिनों- दिन बिगड़ती गई और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में मृतक विजय कोरोना पॉजीटिव पाया गया। आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार क्रिश्चयन समाज की रीति-रिवाज के तहत मृतक विजय का शव मुरार क्षेत्र के पदमपुर खेरिया स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया।  नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर डॉ अतिबल सिंह यादव ने जानकारी में बताया है कि ग्वालियर निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज उम्र 60 साल की रविवार सुबह मौत हो गयी जिनका अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में किया गया। 
दो अन्य ने भी तोड़ा दम
जेएएच के आइसोलेटेड वार्ड में ग्वालियर निवासी रामलली पत्नी माधो उम्र 65 साल को गुरुवार को परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया था। रामकली ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे उपचार के लिए भर्ती किए गए छोटेलाल पुत्र यालीराम उम्र 40 साल को परिजनों ने उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन छोटेलाल ने महज ढाई घंटे बाद ही रात 11.30 बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।