लुटेरा पकड़ा, एक भैंस बरामद
Jul 19 2020
ग्वालियर। भैंसों से भरा कंटेनर लूटेने वाले एक और आरोपी को पुरानी छावनी थाना पुलिस ने दबोच लिया, जबकि इससे पहले इस गिरोह के एक सदस्य को पुलिस पहले ही दबोच चुकी है। पकड़े गए लुटेरे से लूटी गई एक भैंस भी बरामद हुई है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस पार्टी मुरैना में दबिश दे रही है।
थाना प्रभारी पुरानी छावनी राजीव गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने दबिश देकर बानमोर निवासी रामनरेश पाल पुत्र सरदार सिंह पाल को दबोचा है और उसकी निशानदेही पर लूटी गई एक भैंस भी बरामद की है। जबकि इससे पहले पुलिस ने इस गिरोह के सुरेन्द्र गुर्जर निवासी सिहोनिया को पकड़ा था और उससे लूटी गई दो भैंसें बरामद की थी। अभी पुलिस वारदात में शामिल रिंकू गुर्जर, राधे गुर्जर निवासी बानमोर, रामनिवास गुर्जर, गिर्राज गुर्जर निवासी सिहोनिया तथा शेरू गुर्जर भिण्ड की तलाश में दबिश दे रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









