बाजारों में उड़ रहीं नियमों की धज्जियां
Jul 19 2020
ग्वालियर। भले ही शहर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है, लेकिन सुबह के साथ ही तय किए गए सारे नियम और कायदे धराशाही दिखाई देते हैं। रविवार को भी कमोवेश हालात ऐसे रहे जबकि सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही लेकिन न तो यह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे वहीं कई तो मास्क तक नहीं लगाए थे। हालांकि पुलिस इसके लिए सुबह से ऐलान करती दिखाई दी लेकिन इसका असर लोगों पर ज्यादा दिखाई नहीं दिया।
कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने 7 दिन तक दुकानों के शटर डाउन कराए हैं और इसका असर देखने को भी मिला है। हर रोज आने वाली मेडिकल रिपोर्ट में पहले की अपेक्षा कोरोना संक्रमण मरीजों की सं या आधी रह गई है, लेकिन बाजारों में नियमों की अनदेखी करने वाले एक बार फिर से मरीजों की सं या बढ़वाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रशासन द्वारा दी गई राहत का फायदा उठाते हुए सुबह से ही नियमों की अनदेखी कर बाजारों में लोग घूम रहे हैं और भीड़ लगाकर खड़े हैं। सब्जी और फल बेचने वालों के ठेलों पर भीड़ इस कद्र है कि मानो उन्हें मु त में मिल रहा हो और सबसे बड़ी बात यह है कि ठेले वाले और खरीदार दोनों ही शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। कई लोग तो बिना मास्क के ही बाजारों में खरीदारी करने निकल रहे हैं।
हर बाजार में भीड़
प्रशासन द्वारा शहरवासियों से अपील की जा रही है कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वह अपने घर में सुरक्षित रहें लेकिन शहरवासी कोरोना जैसी महामारी को फैलने से रोकने के बजाए बढ़ाने पर तुले हुए हैं। रविवार की सुबह हर बाजार में लोगों की भीड़ लगी थी, कई जगह तो जाम की स्थिति भी बन गई। माधौगंज में सब्जी, फल और दूध की दुकान पर अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही थी तो वहीं नईसड़क पर हालात बेहाल थे। जीवाजीगंज में कमानीपुल से लेकर हुमान चौराहा तक सब्जी के ठेले लगे होने के कारण भीड़ रही तो वहीं अचलेश्वर रोड पर भी अच्छी खासी भीड़ लगी हुई थी। यही हाल शिंदे की छावनी, मुरार, सदर बाजार सहित अन्य बाजारों में रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









