लायंस क्लब ने पौधारोपण किया

Jul 19 2020

ग्वालियर।  नॉर्थ द्वारा डिस्टिक गवर्नर  एम जे एप लॉयन आलोक अग्रवाल   द्वारा प्रायोजित डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट हरियाली महोत्सव के अवसर पर रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत मोनी बाबा आश्रम और कैंसर पहाडिय़ा हनुमान जी का मंदिर में अशोका, मीठा नीम, पीपल, जामुन, बेलपत्र, अमरूद आदि के पौधे रोपित किए गए। इस कार्यक्रम के साथ ही  क्लब के सदस्यों द्वारा  मोनी बाबा आश्रम तथा मंदिर  पर सेनीटाइजर और मास्क का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर नॉर्थ के अध्यक्ष लायन शरद सारस्वत, लायन डॉक्टर मयंक श्रीवास्तव सचिव , कोषाध्यक्ष लायन आशीष गुप्ता अन्य क्लब के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया एवं सभी सदस्य मास्क लगा कर आए क्लब के द्वारा लॉकडाउन पीरियड में बहुत ही सीमित सदस्यों के साथ कार्यक्रम को प्रायोजित किया गया।