ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल

Jul 19 2020

ग्वालियर। तेज र तार आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए आगे जा रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के निरावली तिराहे के पास की है। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर भी पलट गया और उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के निरावली तिराहे पर मुरैनाकी तरफ से आ रहे बाइक सवार को पीछे से आ रहेतेज र तार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार हवा में उछला और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और उसके पीछे ट्रैक्टर भी बाइक पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार सहित ट्रैक्टर पर सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। वहीं पता चला है कि बाइक सवार एक निजी बैंक में कार्यरत है और ड्यूटी पर जा रहा था। 
हो सकता था बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर काफी तेज थी और बाइक सवार हवा में नहीं उछलता तो उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ जाता, जिससे घटना बड़ी हो जाती और बाइक सवार की जान भी जा सकती थी।
मौके पर पहुंची पुलिस की डायल 100 ने घायलों की हालत गंभीर देखी तो बिना देर किए घायलों को डायल 100 से उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर समय से उपचार मिलने से उनकी जान बच गई।