पुलिस ने 2 चोर माल सहित पकड़े

Jul 18 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक  ग्वालियर नवनीत  भसीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) पंकज पांडेय व नगर पुलिस अधीक्षक महाराज पुरा ग्वालियर रवि भदौरिया के निर्देशन में पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस थाना हजीरा  की टीम ने  आरोपी 1अजय राठौर पुत्र सुरेश सिंह राठौर उम्र 20 वर्ष निवासी मां वैष्णो पुरम कॉलोनी हजीरा  व 2 सौरभ उर्फ रामू दुबे पुत्र राम प्रकाश दुबे उम्र 24 वर्ष निवासी दुर्गा कॉलोनी हजीरा को  गिर तार कर 2 मोबाइल फोन सैमसंग रू -31 हजार,  सैमसंग -7 मोबा.  कीमत 40000 जब्त किये।  फरियादी  जितेंद्र सिंह लोधी  निवासी  दुर्गापुरी कॉलोनी   गदाईपुरा ने रिपोर्ट की थी कि  रात को मकान से  तीन मोबाइल फोन अज्ञात चुरा कर ले गए । अजय राठौर पूर्व में मोबाइल फोन लूट के प्रकरण में जेल जा चुका है । पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि अजय राठौर, सौरभ शर्मा व मंजीत जाटव मोबाइल फोन बेचने की फिराक में हैं ।  प्रकरण में  एक आरोपी  मनजीत जाटव  पुत्र फूल सिंह जाटव निवासी संजय नगर  जिसके पास  चोरी का  एक मोबाइल फोन  सैमसंग कीमत 10000 रुपये है  जो अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है ।