धरती और पर्यावरण की रक्षा के लिए हरियाली की परत बहुत आवश्यक- राजाबाबू सिंह

Jul 18 2020

ग्वालियर. मध्य प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजाबाबू सिंह ने कहा कि धरती व पर्यावरण को बचाने के लिए धरती को कभी खाली ना छोड़ा जाए। नहीं तो वह बंजर भूमि के रूप में तब्दील हो जाती है। पर्यावरण की रक्षा के लिए धरती के आवरण पर हरियाली की चादर बहुत ही आवश्यक है। एडीजीपी राजाबाबू सिंह शनिवार को हरिशंकरपुरम के बी ब्लॉक में स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम में मु य अतिथि के रूप में संबोधन दे रहे थे।
राजाबाबू सिंह ने वृक्षारोपण अभियान के तहत चंपा का वृक्ष लगाया, स्थानीय निवासियों को धरती, गौ माता और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलवाया। गौरतलब है कि हरिशंकर पुरम बी ब्लॉक के स्थानीय निवासियों ने रेलवे बाउंड्री वॉल के किनारे विभिन्न प्रजातियों के करीब 500 से अधिक पौधे लगाए हैं और उनकी रखवाली भी पिछले 3 साल से कर रहे हैं।
एडिशनल डीजीपी ने इस मौके पर वृक्षारोपण अभियानए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड,  फेंसिंग और वाटर हार्वेस्टिंग के तहत ड्रिप इरिगेशन तकनीकी अपनाए जाने के लिए स्थानीय निवासियों की सराहना की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद साडा के पूर्व चेयरमैन राकेश जादौन ने भी स्थानीय निवासियों की पहल को समाज के परत एक अमूल्य मानवीय योगदान बताया है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत वृक्षारोपण के प्रहरी के रूप में ओम प्रकाश गुप्ता, संजय सक्सेना, मनोज रिछारिया,  मनीष गोयल, प्रदीप गर्ग,  तरुण कुमार सिंह,  सुनील विष्णु देवा,  डॉ निरुपम गुप्ता,  मनीष सिंह, अखिलेश पचौरी आदि ने किया।
कार्यक्रम का संचालन जावेद खान ने किया। इस अवसर पर कॉलोनी वासियों की ओर से एडिशनल डीजीपी राजाबाबू सिंह को एक स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर स मानित किया गया।