उपचुनावों का ग्वालियर में बहिष्कार, नाली सड़के सीवर नही तो वोट भी नही

Jul 18 2020

ग्वालियर। ग्वालियर के शीलनगर में रहने वाले लोगो ने उपचुनावों में मतदान का बहिष्कार करने के लिये विरोध करना शुरू कर दिया है। शीलनगर में रहने वाले लोगो का कहना है हर बार चुनाव में नेता आते है और बड़े -बड़े वादे करके चले जाते है। आज हमारे शीलनगर में न सड़के है, न नाली है और न ही सीवर है। इसलिए हम सब लोगो ने आपसी सहमति से उपचुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की ठानी है। जब तक हमारी समस्याएं नही सुनी जाएगी ,तब तक हम मतदान नही करेंगे।