कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बाजारों को कराया बंद
Jul 18 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 21 जुलाई तक बाजारों को बंद रखने के लिए आदेशित जिला प्रशासन ने किया है लेकिन इस दौरान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक जरूरत का सामान शहरवासी खरीद सकें, इसके लिए राहत दी गई है। शनिवार की सुबह बाजारों में अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही थी और चौराहों पर खड़े सब्जी और फलों के ठेलों पर खरीदारी करने के लिए लोग भीड़ लगाकर खड़े थे। इस दौरान न तो शारीरिक दूरी का पालन हो रहा था। दूध, सब्जी, ब्रेड, फल, अंडे खरीदने के लिए सुबह 6 बजे से बाजारों में अच्छी खासी भीड़ लगी हुई थी तो कुछ लोग बाजारों का माहौल जानने के लिए घरों से बाहर निकल आए। आलम यह था कि नई सड़क, महाराज बाड़ा, माधौगंज, हजीरा, मुरार का सदर बाजार सहित सभी बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ लगी थी। पुलिस के वाहन सायरन बजाते हुए घूम रहे थे और लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे थे लेकिन इसका असर नहीं होता नजर आ रहा था। सुबह 10 बजे के बाद पुलिस ने स ती करना शुरु किया और डंडे चलाने के साथ-साथ वाहनों के चालान बनाने शुरु किए थे तो सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लॉकडाउन का पालन शहरवासी करते हुए घर पर सुरक्षित रहें इसके लिए पुलिस जवान और अफसर सड़कों पर मॉनीटरिंग करते हुए घूम रहे हैं। लॉकडाउन का पालन स ती से कराने केलिए पुलिस कप्तान ने भी सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया है।
गलियों में पहुंची पुलिस, हटाए ठेले
शनिवार सुबह से पुलिस लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ स ती से पेश आ रही है और गलियों में भी पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। ठेले पर सब्जी बेच रहे ठेले वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रसीद काटी गई। इसी तरह नया बाजार के टापू वाले मोहल्ले में ठेले लगे होनेपर कार्रवाई की गई। पुलिस ने माधौगंज थाना क्षेत्र के दर्जीओली, लाला का बाजार और चितेराओली की गलियों में खड़े हाथठेलों को हटाया और कई लोगों की तराजू जब्त कर ली। इस दौरान कुछ लोगों के खिलाफकार्रवाई हुई।
7 बजते ही हटवाई दुकानें
लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों को सब्जी खरीदने के लिए परेशान नहीं होना पड़े इसके लिए शहरभर में 10 सब्जी मंडियां बनाई गई हैं, लेकिन इन मंडियों में खरीदारी करने के लिए रात से ही ग्राहक पहुंचना शुरू हो गए। सब्जी मंडियों को सुबह 7 बजे तक खोले जाने के आदेश थे जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने 7 बजने के बाद सब्जी कारोबारियों को खदेडऩा शुरू कर दिया, इस दौरान कई दुकानदार हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने डंडे के बल पर इन्हें भगा दिया। शहरवासी सब्जी खरीदने के लिए परेशान न हों इसे देखते हुए प्रशासन ने 10 सब्जी मंडियां बनाई हैं और थोक कारोबारियों से कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने वालों को सस्ती सब्जी उपलब्ध कराएं। सुबह मेला ग्राउंड, आनंद नगर, रामलीला मैदान मुरार, शिवपुरी लिंक रोड, गुढ़ीगुढ़ा का नाका मंडियों में पुलिस ने पहुंचकर दुकानदारों को खदेड़ दिया।
वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
बंद के दौरान यात्री वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन इसके बाद भी यात्री वाहन दौड़ रहे थे जिस पर ट्रैफिक पुलिस के अफसरों ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। इस दौरान कई यात्री वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। शनिवार की सुबह ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया ने अचलेश्वर मंदिर के पास व सनातन धर्म मंदिर रोड पर खड़े सब्जी वालों को खदेड़ा तो वहीं वाहनों के चालान भी बनाए इस दौरान महाराज बाड़े पर पुलिस ने दुपहिया वाहनों व यात्री वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान सभी थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में वाहनों की चैकिंग कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









