मंडी लगते ही सब्जी के दाम हुए कम

Jul 17 2020

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिएप्रशासन द्वारा सात दिन के लिए बाजारों के शटर डाउन कराए गए हैं। इस दौरान स?जी व फलों की बिक्री पर भी पाबंदी लगाईगई है। जिससे सब्जी कारोबारियों ने मोटा मुनाफा कमाने के लिए सब्जियों के दाम बढ़ा दिए। लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी शुरू होने के बाद सब्जियों के दामों में लगातार महंगाई होती जारही थी, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों को सब्जी उपलब्ध हो सके और भीड़भाड़ न हो इसके लिए एक बार फिर से 10 स्थानों को चिह्नित कर सब्जी मंडियां चालू करा दी हैं। कुछ सब्जी कारोबारियों ने इन मंडियों का विरोध करते हुए कारोबार करने इंकार कर दिया है, लेकिनसब्जी लेकर आज किसान और सेमी होलसेलर पहुंचे, जिन्होंने अपना कारोबार किया। किसानों के सीधे ग्राहकों को सब्जी बेचने से सब्जी के दामों में महंगाई का असर कम नजर आया। लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में सब्जी कारोबारियों को कारोबार करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इस मंडी में हर रोज भीड़ बढ़ती जा रही थी, जिसके कारणसंक्रमण फैलने का भय बना हुआ था। प्रशासन द्वारा मंडी में कई बार कार्रवाई की गई, लेकिन इसका असर नहीं हुआ। कोरोना के मरीज जब बढ़े तो प्रशासन ने सात दिन के लिए बंद करा दिया। दो दिन तक तो फल और सब्जी के विक्रय पर भी पाबंदी लगी रही, जिससे मोटा मुनाफा कमाने के लिए सब्जी कारोबारियों ने रात के अंधेरे में खेतों से सब्जी लाकरबाजारों में सप्लाई शुरू कर दी।पिछले दो दिनों में सब्जी के दामों में महंगाई का तड़का इतना लगा कि लोग हैरान रह गए, लेकिन आज मंडी चालू होने से लोगों को राहत मिली है।
खरीदार ज्यादा, सब्जी की आवक हुई कम
आज प्रशासन द्वारा सब्जी मंडियों को खुलने की अनुमति दे दी गई है, जिसके चलते मेला ग्राउंड में सब्जी मंडियां लगी हुई थीं तो वहीं मुरार के रामलीला मैदान, हजीरा इंटक मैदान, आनंद नगर व झांसी रोड, शिवपुरी लिंक रोड पर सब्जी मंडी लगी हैं। दूर दराज से सब्जी लेकर आने वाले किसानों को जानकारी नहीं थी कि सब्जी मंडी आज से खुल रही है, इसलिए खरीदार ज्यादा थे और सब्जी कम।
एक दिन में ही भाव हो गए धाराशायी
लॉकडाउन के दौरान मंडी बंद रहने के कारण गुरुवार को भिंडी 8 0 रुपए किलो, टमाटर 140 रुपए किलो, धनिया 250 रुपए किलो, लहसुन 220 रुपए किलो, तोरई और लौकी 40-50 रुपए किलो बिकी। जहां तक कि आलू भी 40 के पार पहुंच गया। आज मंडी खुलने के बाद भिंडी 50 रुपए, टमाटर 100 रुपए, लहसुन 180 रुपए और आलू 35 रुपए किलो बिक रहा है। तोरई और लौकी 20 रुपए किलो बिकी।
पुलिस ने चलाए लट्ठ
प्रशासन द्वारा सब्जी कारोबारियों को दोपहर 12 बजे तक हाथ ठेला लगाकर सब्जी बेचने के लिए राहत दी गई है, लेकिन पुलिसकर्मी सुबह से ही हाथ ठेलों पर सब्जी और फलबेचने वालों को खदेड़ते हुए नजर आए। पुलिस के जवान सब्जी वालों के साथ मारपीट करते हुए तराजू तक उठा ले गए।