सुबह सड़कों पर तफरीह करने के लिए निकले लोगों को पुलिस ने दी समझाइश, कहा घर जाओ

Jul 17 2020

ग्वालियर। शहर बंद के दौरान सुबह-सुबह घूमने के लिए निकले लोगों को पुलिस ने यह कहते हुए घूमने से रोक दिया कि बन गई सेहत, हो गई सैर, अब घर जाओ। लॉकडाउन के दौरान दुकानों के शटर डाउन हैं और ऐसे में कई लोगों को अपने स्वास्थ्य की चिंता बनी हुई है, जिसके चलते वह सुबह- सुबह सड़कों पर तफरीह करने के लिए निकल आए। पार्कों में ताले डले होने के कारण इन्हें सड़क किनारे ही घूमना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह मेला रोड, थीम रोड, महाराज बाड़े के पार्क के आसपास सहित कई स्थानों पर तफरीह कर रहे लोगों को पुलिस ने रोकना शुरू कर दिया और कहा कि क र्यू के दौरान किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इसलिए अगर कोई जरूरी सामान खरीदना है तो ही बाहर आएं, सेहत घर में रहकर ही बनाएं। पुलिस के इस रवैये से कई लोगों ने नाराजगी जताई, लेकिन इनकी एक नहीं चली।
 सुबह साइंस कॉलेज में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया और कहा कि बंद के दौरान घर से बाहर नहीं निकलें। गोरखी परिसर में बॉलीबॉल खेलने वालों को भी पुलिस ने रोक दिया।
सुबह से ही पुलिस हुई सक्रिय
शुक्रवार सुबह से ही पुलिस सक्रिय हो गई थी और सुबह 6 बजे के करीब मोतीमहल रोड, नेहरू  पार्क के आसपास और मेला रोड पर तफरीह करने वालों की भीड़ लगी हुई थी। कई लोग सड़क किनारे ही योग अ यास कर रहे थे, तो कई लोग साइकिल चलाकर अपनी सेहत दुरुस्त रख रहे थे, लेकिन इन्हें पुलिस ने भगा दिया।
एसपी ने किया भ्रमण 
आज सुबह पुलिस ने तफरी करने वालों को भगा दिया तो वहीं पुलिस कप्तान नवनीत भसीन शहर का भ्रमण करते हुए घूमने वालों से पूछताछ की और हिदायत दी कि वह घर के अंदर सुरक्षित रहें।