बबूल के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Jul 17 2020

ग्वालियर। एक युवक ने मुरैना हाइवे पर एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुरानी छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को निगरानी में ले लिया है। पुरानी छावनी थाना प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि  शुक्रवार की दोपहर सूचना मिली कि एक युवक की लाश मुरैना हाइवे स्थित पेड से लटकी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औरजांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की पहचान बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला निवासी बंटी खान पुत्र मुन्ना खान के रूप में हुई। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पीएम रवाना कर दिया है।