विधायक प्रवीण पाठक की सेहत में सुधार मीर बादशाह की दरगाह पर चढ़ाई चादर

Jul 16 2020

ग्वालियर। दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं चल रहा है वे अस्पताल में भर्ती हैं पिछले 4 महीनों से लगातार प्रवीण पाठक जनता के संपर्क में रहे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते थे। कोरोना महामारी के दौरान उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया वे पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर गोलपहाडिय़ा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू ने सभी पदाधिकारियों और कांग्रेस जन सेवकों के साथ मिलकर महाराज बाड़ा स्थित मीर बादशाह साहब की दरगाह पर चादर पोशी कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की।
इस अवसर पर राजेश बाबू, राजेश खान, ज्ञानचंद निद्धार, राकेश समीर मलिक, सज्जन चौधरी, नरेंद्र मैंकले, हेमंत प्रजापति, राजेश पाल, संजीव जयंत, राहुल वर्मा, आदिल कुरेशी उर्फ सानू, राजू होतवानी, अनिल गुर्जर, सत्यम गोस्वामी उपस्थित थे।