शहरवासियों में नहीं दिख रहा कोरोना का भय
Jul 16 2020
ग्वालियर। बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने 7 दिन का कोरोना क र्यू लगाया है और दूध, ब्रेड को छोड़कर सभी चीजों पर पाबंदी लगाते हुए दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है, लेकिन लॉकडाउन के दूसरे दिन गुरुवार सुबह से ही उन दुकानों के शटर खुले हुए थे और जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है। बाजारों में भीड़ इस कद्र थी कि लग ही नहीं रहा था कि क र्यू लगा हुआ है। पुलिस के वाहन सायरन बजाते हुए सड़कों पर दौड़ रहे थे लेकिन इसके बाद भी लोगों में इसका भय नहीं दिख रहा था। बाजारों में दुकानें खुलने और भीड़भाड़ होने की जानकारी जैसे ही पुलिस कप्तान नवनीत भसीन के पास पहुंची तो उन्होंने सभी सीएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लॉकडाउन का पालन स ती से कराया जाए और जो लोग नहीं मान रहे हैं उनके खिलाफ एफआईआर कराएं। कप्तान का फरमान मिलते ही सभी थाना प्रभारी सक्रिय हो गए और सड़क पर खड़े सब्जियों और फलों के ठेलों को गलियों में खदेड़ दिया।
खूब लग रही चाय की चुस्की, कर रहे नाश्ता
बंद के दौरान दूध, ब्रेड और अंडे पर तो राहत दी गई है लेकिन गुरुवार सुबह बाजारों में किराने की दुकानों के शटर खुले हुए थे और दुकानदार अपना कारोबार कर रहे थे तो चाय के होटल और नाश्ते की दुकानों पर भी शौकिन चाय की चुस्की ले रहे थे। हलवाइयों द्वारा शटर डाउन कर नाश्ता बेचा जा रहा था, तो कई लोग शटर उठाकर ही बेच रहे थे। आटे की चक्की खुली रहीं तो मोबाइल और पार्ट्स बेचने वाले भी दुकानों के बाहर बैठकर अपना व्यापार कर रहे थे। गुरुवार को बंद का असर लश्कर के अलावा मुरार, हजीरा और उपनगर ग्वालियर में भी देखने को भी नहीं मिला। मुरार के पुराने बस स्टेण्ड के पास मजदूरों की भीड़ लगी रही तो कई दुकानदार शटर खोलकर कारोबार कर रहे थे।
यहां लगी सब्जी मंडी
सब्जी और फलों पर पाबंदी लगाई गई है और लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी सहित सभी मंडियों को बंद कराया गया है। गुरुवार की सुबह गोल पहाडिय़ा स्थित अयोध्या बस्ती के पास सब्जी मंडी सजी हुई थी और जमकर कारोबार हो रहा था। सस्ती सब्जी की चाह में भीड़ लगी रही तो वहीं हाथ ठेलों पर भीसब्जी, फल खरीदने के लिए लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे।
गलियों में भी खुले रहे बाजार
कोरोना क र्यू के चलते बाजारों को बंद रखने के लिए कहा गया है लेकिन आज अधिकांश बाजारों में दुकानें खुली हुई थी। खूबी की बजरिया में टाइपिंग करने वालों की दुकानें खुली थी तो काली माता मंदिर के बाहर प्रसाद और फूल बेचने वाले बैठे हुए थे। शिन्दे की छावनी नबाव साहब के कुएं के सामने सब्जी और फलों के ठेले खड़े हुए थे तो माधौगंज चौराहा, चितेराओली में नाश्ते और जनरल स्टोर व किराने की दुकानें खुली रहीं। सब्जी और फलों के ठेले भी खड़े हुए थे। पुलिस को देखकर यह दौड़ लगा देते और पुलिस के जाते ही वापस सड़कों पर आ जाते।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









