भैंसों से भरी लोडिंग लूट का हुआ खुलासा
Jul 16 2020
ग्वालियर। पुरानी छावनी इलाके में हुई भैंसों से भरी लोडिंग लूट का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच कर उससे दो भैंसें बरामद कर ली है। जबकि अभी तीन भैंसें और छह आरोपी फरार है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर उसके शेष साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि शनिवार की रात आगरा निवासी काले खान ने मुरैना से पांच लाख रुपए की भैंसे खरीदी थीं, जिन्हें आयसर गाडी में लेकर जा रहे थे। जब वे पुरानी छावनी इलाके में पहुंचे ही थे कि तभी ऑल्टो कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ड्राइवर को रोका और उसे बांधकर लोडिंग लूट ले गए थे। मामला दर्ज कर पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि मुरैना-भिण्ड के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने संदेहियों की तलाश की तो एक आरोपी सुरेन्द्र गुर्जर निवासी सिहोनिया को पकड़ लिया और उसके पास से दो भैसे बरामद कर ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ वारदात में रामनरेश पाल, रिंकू गुर्जर, राधे गुर्जर निवासी बानमौर, रामनिवास गुर्जर, गिर्राज गुर्जर निवासी सिहोनिया तथा शुरू गुर्जर भिण्ड ने वारदात को अंजाम दिया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।पुलिस जब लुटेरों की तलाश में उनके घर पहुंची तो आरोपी अपने घरों से फरार मिले है। पुलिस अब पता लगा रही है कि वे कहां पर छिप सकते है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









