चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध डंपर पकड़ा
Jul 16 2020
ग्वालियर। पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े गए डंपर के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि यूपी में एक आगजनी में खत्म हो चुकी गाड़ी के पार्ट्स को इस डंपर में लगाया गया था जबकि जली हुई गाड़ी का क्लेम पहले ही हासिल कर लिया गया। अब पुलिस की जांच में बीमा कंपनी का सर्वेयर, डंपर मालिक और यूपी की गाड़ी के मालिक की भूमिका संदेह के दायरे में आ गई है।
दरअसल ग्वालियर में चेकिंग के दौरान बहोड़ापुर थाना पुलिस ने 2 दिन पहले सागर ताल रोड पर यातायात अवरुद्ध कर रहे एक डंपर को पकड़ा था। नंबर के आधार पर जब डंपर के कागजातों की तलाश शुरू की गई तो कागजात में लिखें इंजन और चेसिस नंबर के पार्ट्स गाड़ी में नहीं मिले। पता करने पर पुलिस को जानकारी हाथ लगी की भिंड इटावा के बीच में रेत परिवहन में लगे एक दूसरे डंपर के पार्ट्स को इस गाड़ी में इस्तेमाल किया गया है। जबकि जली हुई गाड़ी का क्लेम किसी अरविंद चौहान ने पहले ही कंपनी से हासिल कर लिया है।
यह धोखाधड़ी का खुलासा होने पर पुलिस के कान खड़े हो गए। पुलिस ने अब डंपर के मालिक की तलाश शुरू कर दी है । वहीं यूपी पुलिस से भी इस बारे में संपर्क साधा गया है। पता चला है कि 21 लाख रुपए का क्लेम जली हुई गाड़ी का पहले ही हासिल किया जा चुका है ।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी दिनेश राजपूत के मुताबिक इस मामले में बीमा कंपनी के सर्वेयर डंपर के मालिक और ट्रांसपोर्टरों की भूमिका संदिग्ध है पूरे तथ्य इक_े किये जा रहे है इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









