रिश्वत लेते एएसआई व कोर्ट मुंशी पकड़ा

Jul 16 2020

ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को उपनगर ग्वालियर थाने के एक एएसआई और एक आरक्षक कोर्ट मुंशी को रिश्वत लेते हुये दबोचा है। पकडा गया एएसआई ग्वालियर थाने में पदस्थ आरपी गुनकर हैं, जबकि कोर्ट मुंशी का नाम मुकेश सिंह हैं। 
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार तानसेन नगर निवासी पुष्पा तोमर नामक महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति पर 420 के एक प्रकरण में कोर्ट में चालान पेश करने के लिए चार हजार रूपये की रिश्वत एएसआई आरपी गुनकर मांग रहे हैं। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस उपाधीक्षक प्रद्यु न पाराशर, निरीक्षक आराधना डेविस व कविन्द्र चौहान ने एएसआई आरपी गुनकर को 2500 रूपये की रिश्वत लेते हुये धर दबोचा । इससे पहले एएसआई गुनकर 1500 रूपये की रिश्वत पहले ही ले चुका था।  इसमें 2500 रूपये में से 500 रूपये कोर्ट मुंशी आरक्षक मुकेश सिंह ने लिये, तो लोकायुक्त पुलिस ने उसे भी धर दबोचा।