पुलिस मुख्यालय से बुधवार को 6 आईपीएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी हुआ। इसमें एडीजी राजाबाबू सिंह का भी नाम शामिल है। फरवरी 2019 में एडीजी राजाबाबू सिंह ग्वालियर आईजी बने थे। बुधवार को पुलिस मुख्यालय स्थानांतारित कर दिया गया। पुलिस मुख्यलय में पदस्थ आईपीएस अविनाश शर्मा आईजी ग्वालियर बनाए गए है। इसके अलावा एडीजी होशंगाबाद आशुतोष रॉय को एडीजी जेल, आईजी जेएस कुशवाह को आईजी होशंगाबाद रेंज, राजेश सिंह को कमांडेंट 26वीं वाहिनी गुना से स्थानांतरित करते हुए एसपी गुना बनाया गया है।
गुना कलेक्टर और एसपी को हटाया
गुना के दलित पिटाई कांड में पुलिस और प्रशासन क बर्बरतापूर्ण कार्रवाई पर बवाल मचने के बाद बुधवार देर रात गुना कलेक्टर एस विश्वनाथन और एसपी तरूण नायर को हटा दिया गया। इसके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए। यहां बता दें कि जमीन के एक विवाद पर मंगलवार को गुना में दलित परिवार की पुलिस ने जमकर पिटाई की थी।
ग्वालियर चंबल संभाग के आईजी राजाबाबू को पीएचक्यू भेजा, अविनाश शर्मा होंगे नए आईजी
Jul 16 2020
ग्वालियर. ग्वालियर जोन के आईजी का पद संभाल रहे एडीजी राजाबाबू सिंह का स्थानांतरण बुधवार रात पुलिस मुख्यालय कर दिया गया। गुना में हुए घटनाक्रम से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है। 2002 बैच के आईपीएस अविनाश शर्मा को आईजी बनाया गया है।
राजाबाबू सिंह को आईजी के रूप में लम्बे समय तक याद किया जायेगा
आपको बता दें कि राजाबाबू सिंह ने अपने आप को आईजी कम लोगों के बीच एक अच्छे मददगार के रूप में सामने आये। इस दौरान उन्होंने बहुत अच्छे कार्य किये हैं। जिससे लम्बे समय तक याद किया जायेगा। भटके हुए लोगों को अपराध की दुनिया से निकाल कर बाहर आये और उनके हाथों में गीता सौंपी, पर्यावरण के क्षेत्र में बहुत अविस्मयरणीय कार्य किया। अभी हाल में शहर की सड़कों पर भटकते हुए गायों की स्वयं के प्रयासों से ग्वालियर से 45 किमी दूर शासन के बिना पैसा लगाये हुए गौ अभ्यारण को निर्माण करवाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









