लॉकडाउन के दौरान कलेक्टर ने शहर का भ्रमण कर लिया स्थिति का जायजा
Jul 15 2020
ग्वालियरI कोविड-19 के संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिये ग्वालियर शहर में 14 जुलाई की शाम 7 बजे से 7 दिन के लिये सम्पूर्ण लॉकडाउन (कर्फ्यू) के आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान शहर में किसी भी व्यक्ति को शहर में घूमने-फिरने की इजाज़त नहीं होगी। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सम्पूर्ण लॉकडाउन में स्थिति का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भ्रमण के दौरान बिना किसी कारण और सक्षम स्वीकृति के शहर में भ्रमण करते पाए जाने पर कई लोगों को रोका और जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधितों को सचेत किया कि वे तत्काल अपने घरों पर जाएं। अनावश्यक रूप से शहर में भ्रमण न करें। तानसेन होटल के सामने राजमाता चौराहा, एजी ऑफिस तिराहा, जीवाजी क्लब के सामने और इंदरगंज चौराहे पर रूककर आने-जाने वालों से पूछताछ की और उन्हें सचेत कर घर जाने की हिदायत दी।
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शहर के निवासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये लागू किया गया लॉकडाउन सभी के हित में है। लॉकडाउन का पालन करने से ही कोरोना के संक्रमण को कम किया जा सकेगा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी भ्रमण के दौरान निर्देशित किया है कि वे चौराहों पर आने-जाने वाले लोगों को रोकें-टोकें और अनावश्यक रूप से घूमने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान भी सुबह 10 बजे तक दूध की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही पेट्रोल पम्प एवं मेडीकल स्टोर भी चिन्हित कर खोलने की व्यवस्था रखी गई है। कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिये शहरवासी अपने घरों पर ही रहें। आपातकालीन स्थिति में अगर घर से निकलना पड़े तो मास्क पहनकर ही निकलें। नियमित रूप से अपने हाथों को सेनेटाइज करते रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









