प्रशासन के आदेश पर बाजार रहेे बंद
Jul 15 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमित मरीजों की सं या बढऩे के बाद शहर को 7 दिन के लिए बंद किया गया है, जिसके चलते व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा है और अपने घरों में कैद हैं, जिन्हें बहुत ही जरूरी है वह ही घर से निकल रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
गली-मोहल्लों में अगर इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़ दिया जाए तो यहां भी लोगों ने स्वेच्छा से अपने कारोबार को बंद रखा है। आलम यह है कि जो लोग चाय या नाश्ते के शौकिन हैं वह आज भटकते हुए नजर आ रहे हैं। बारिश होने के कारण पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ रही थी।
कोरोना वायरस से जनमानस को सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने 7 दिन तक बाजार को बंद रखने के लिए कहा है और शहरवासियों से अपील की है कि वह अपने घर से बाहर नहीं निकलें। प्रशासन के इस आदेश को लोगों ने स्वेच्छा से स्वीकार करते हुए अपने कारोबार को बंद रखा है, जिससे जिन बाजारों में हर रोज सैकड़ों की भीड़ रहती थी वहां सन्नाटा पसरा रहा। शहरके प्रमुख बाजार महाराज बाड़ा, टोपी बाजार, दौलतगंज, सराफा बाजार, मुरारका सदर बाजार, हजीरा चौराहा, थाटीपुर जैसे इलाकों में सड़कें सूनी हैं और दुकानें बंद हैं। कुछ लोग दुकानों के बाहर बैठकर बतियाते हुए दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने घर के अंदर रहने का आग्रह किया।
दूध के लिए कतार
शहरवासियों को जरूरत की चीजों के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसे देखते हुए प्रशासन ने दूध, मेडिकल स्टोर, की दुकानें खुली रखने के लिए कहा है। बुधवार को जैसे हीदुकानों के शटर खुले तो जरूरत कासामान लेने लोग पहुंचे। सुबह सबसे ज्यादा भीड़ दूध की दुकानों पर लगी रही। ग्वालियर दुग्ध संघ ने भी सप्लाई सुबह ही कर दी। दूध की दुकानों पर लोग कतार लगाकर खड़े नजर आए।
गली-मोहल्लों में पहुंचे ठेले
आज सुबह से ही गली-मोहल्लों में हाथ ठेले से सब्जी और फल बेचने वाले पहुंचे जिससे लोगों को राहत रही। कई लोग तो इकट्ठी सब्जी लेने के लिए मंडी पहुंच गए लेकिन मंडी बंद होने के कारण इन्हें वापस आना पड़ा। जो लोग थोड़ी-थोड़ी सब्जी खरीदते हैं वह इन ठेलों से सब्जी खरीदते दिखाई दे रहे हैं। गिरवाई पर सब्जी बेचने के लिए किसान सड़क किनारे बैठे हैं और इन पर खरीदारी भी हो रही है।
आई कार्ड देखकर दी इजाजत
बंद के दौरान सड़कें सूनी हैं और जो बाहर निकल रहे हैं उनकी पुलिस डंडे से खातिरदारी कर रही है। पुलिस उन्हीं लोगों को राहत दे रही है जो दवा लेने जा रहे हैं या फिर किसी कार्यालय में पदस्थ हैं और इन कर्मचारियों को कलेक्टर ने क र्यू से राहत दी है। ऐसे लोगों के पुलिस परिचय पत्र देखकर आगे निकलने दे रही है, जो लोग वाजिब कारण नहीं बता पा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पेट्रोल पंप पर लगी कतार
बंद के दौरान बुधवार को सुबह कई लोग गाडिय़ों में पेट्रोल और डीजल भरवाने भी पहुंचे। शहर में सभी पेट्रोलपंप सुबह खुले जिससे लोगों को राहत मिली और वाहन चालक वाहनों में ईंधनभरवाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। पुलिस ने पहुंचतेही इन पेट्रोल पंपों को यह कहते हुए बंद करा दिया कि कलेक्टर के आदेश का पालन करें।
डंडे के बल पर खदेड़े मजदूर
परिवार का पालन पोषण करने के लिए हर रोज मेहनत मजदूरी करने वाले मजदूर सुबह महाराज बाड़ा, टाउनहॉल के नीचे एकत्रित हो गए। पुलिस ने सैकड़ों की सं या में बैठे मजदूरों को हटाने के लिए पहले एनाउंस किया फिर भी नहीं हटे तो पुलिस ने डंडे के बल पर इन्हें खदेड़ दिया। टाउनहॉल से मजदूरों को खदेड़ा तो वह सराफा बाजार, टोपी बाजार और मोर बाजार में जाकर बैठ गए। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर खुली दुकानों को भी बंद करा दिया और ऑटो चालकों से कहा कि वे वाहनों को घर पर ही खड़ा करें।
बाहर से जोड़े हाथ, चढ़ाया प्रसाद
बंद के दौरान धार्मिक स्थलों को भी खोलने की इजाजत नहीं मिली है, जिसके चलते श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन कर प्रसाद चढ़ाना पड़ रहा है। बुधवार को शिंदे की छावनीगणेश मंदिर, खासगी बाजार गणेश मंदिर सहित सभी गणेश मंदिरों पर भक्त पहुंचकर मनोकामनामांग रहे हैं तो वहीं नागदेव मंदिर पर दूध बाहर से ही अर्पित करते हुए दीपक जला रहे हैं।
लॉक डाउन में दुकान खोली तो पुलिस ले गई थाने
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने भले ही एक ह ते का क प्लीट लॉक डाउन लागू किया हो, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तय नियमों का मखौल उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। फूलबाग पर पुलिस ने ऐसे ही एक दुकानदार पर शिकंजा कसा है जो लॉक डाउन के दौरान अपनी दुकान खोलकर बैठा था। बुधवार दोपहर पड़ाव थाना पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सेंटर पॉइंट कॉ प्लेक्स, फूलबाग चौराहे पर एक दुकान खुली है। इसी सूचना पर एएसआई राकेश दुबे और डायल100 टीम मौके पर पहुच गई। पुलिस को सेंटर पॉइंट कॉ प्लेक्स में तिरुपति इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान खुली हुई मिली। वीडियो गे स की इस दुकान में अंदर संचालक गुड्डू खंडेलवाल बैठे मिले। प्रारंभिक पूछताछ में दुकान संचालक गुड्डू खंडेलवाल ने पुलिस को बताया कि एक आवश्यक कार्य होने के चलते वह दुकान पर आए हैं, उन्होंने व्यावसायिक उद्देश्य से दुकान नहीं खोली है। संतोषजनक जबाब नहीं मिलने पर पुलिस फिलहाल दुकान बंद करवाकर दुकान संचालक गुड्डू खंडेलवाल को अपने साथ थाने ले गई है जहां दुकान खोलने की असली वजह जानने का प्रयास कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









