पुलिस कप्तान ने शहर का लिया जायजा
Jul 15 2020
ग्वालियर। बंद के दौरान सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस कप्तान आज सुबह से ही स त नजर आये और सभी पुलिस अफसरों को कहा कि जो लोग सड़क पर वाहनों से घूम रहे हैं या फिर घर के बाहर बैठे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस अफसर सुबह से ही पेट्रोलिंग करते हुए लोगों को समझाइश दे रहे हैं कि घर में सुरक्षित रहें। बुधवार की सुबह पुलिस कप्तान नवनीत भसीन भ्रमण पर निकले इस दौरान उन्होंने फूलबाग चौराहे पर दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठने वालों को रोका और फटकार लगाई। श्री भसीन इसके बाद इंदरगंज चौराहे पहुंचे इसके बाद थाना प्रभारी पंकज त्यागी से कहा कि बंद का पालन स ती से कराया जाए और जो लोग भीड़ लगाकर सामान बेच रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करें। श्री भसीन ने दौलतगंज में दुकानों के बाहर बैठे लोगों को घर में रहने की हिदायत दी, तो वहां बैठे लोगों का कहना था कि वह सफाई कर्मचारी हैं और वह सफाई करने के बाद जाएंगे। इस दौरान माधौगंज में पुलिस कप्तान के पहुंचते ही सड़क पर खड़े सब्जी के ठेले गलियों में पहुंच गए। कप्तान ने थाना प्रभारी पीएस यादव से कहा कि सड़क पर घूमने के बजाए गलियों में घूमें और बंद का स ती से पालन करवाया जाए। कप्तान ने इसके बाद क पू, गुढ़ीगुढ़ा का नाका सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









