छात्रा किले से कूदी, मौत
Jul 14 2020
ग्वालियर। एक छात्रा ने किले से छलांग लगा दी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के नूरगंज इलाका स्थित किला तलहटी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते छात्रा ने जान दी है।
गुढ़ा-गुढी का नाका निवासी सुरेश कुशवाह प्रायवेट जॉब करते हैं और उनकी बीस वर्षीय बेटी महिमा किले पहुंची और छलांग लगा दी। घटना का पता उस समय चला जब किले पर घूम रहे लोगों ने उसे छलांग लगाते देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को उपचार के लिए भर्ती कराया। छात्रा की हालत गंभीर होने और बेहोशी के चलते पता नहीं चला कि उसने किन कारणों के चलते किले से छलांग लगाई थी। देर रात छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि छात्रा दोपहर 12 बजे घर से दवा लेने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की। तभी पता चला कि उसने किले से छलांग लगा दी है। छात्रा ने घर से निकलने के एक घंटे के अंदर ही आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस अब पता लगा रही है कि ऐसी कौन सी बात थी कि उसने यह कदम उठाया है।
महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के सूरो निवासी मोनू शर्मा की पत्नी पिंकी शर्मा 2 जुलाई को खाना बनाते समय आग से जल गई थी। आग से जलतेदेखकर परिजनों ने आग बुझाई और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने उपचार के दौरान बीती रात दम तोड़ दिया। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्गकायम कर शव को पीएम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने जहर गटका
ग्वालियर थाना क्षेत्र के चंद्र नगर निवासी ३2 वर्षीय रचना पत्नी जगन शर्मा ने जहर गटक लिया। घटना का पता चलते ही महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया। महिला ने बताया कि उसके पति से कुछ समय पूर्व एकमहिला ने साढ़े छह लाख रुपए उधार लिए थे और अब जब महिला से रुपए मांगते है तो वह दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देती है।इससे वह तथा उसके पति काफी परेशान है। पुलिस ने महिला के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









