जरूरत का सामान खरीदने के लिए निकले घरों से लोग

Jul 14 2020

ग्वालियर। एक दिन में कोरोना संक्रमण मरीजों की सं या 2 सैकड़ा के पास पहुंच गई जिससे प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ गई तो शहरवासी भी इस सं या को सुनकर हैरान हो गए। पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमितों की सं या में लगातार इजाफा होता जा रहा है और यह सं या 1200 के पार पहुंच गई है जिसके चलते प्रशासन ने निर्णय लिया कि बुधवार से 7 दिन के लिए बाजारों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा और कोई भी शटर उठाता है तो कड़े कदम उठाए जाएंगे, कल से बाजार बंद होने की जानकारी मिलते ही मंगलवार को बाजारों में जरूरत का सामान खरीदने के लिए इस कद्र भीड़ लगी है कि वाहन तो छोड़ो लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा भीड़ उन दुकानों पर नजर आ रही है जहां रोजमर्रा की जरूरत की चीजें मिलती हैं। लॉकडाउन के दौरान महंगी चीजें ब्लेक में नहीं खरीदना पड़ें इसे देखते हुए कई लोग सामान को एकत्रित करने में लगे हुए हैं। 
बंद के दौरान दूध और टोस्ट व अंडा बेचने वालों को राहत दी जाएगी, जिसके चलते बाजारों में आज अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। कई जनरल स्टोर संचालक दूध और टोस्ट नहीं बेचते हैं लेकिन बंद के दौरान यह दुकानें खोलकर बैठ सकें इसके लिए इसका विक्रय करेंगे। चावड़ी बाजार, खासगी बाजार में टोस्ट, ब्रेड की खरीदारी करने के लिए भीड़ लगी हुई है।
मंगलवार को एक बजे तक बाजारों में यहां अच्छी खासी भीड़ थी तो वहीं कुछ दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। सहालग नहीं होने के कारण इनकी बिक्री पहले से ही कमजोर है, सराफा बाजार में सोना-चांदी और बर्तन की दुकानों पर सन्नाटा था तो वहीं नजरबाग मार्केट, दही मंडी, सुभाष मार्केट, टोपी बाजार में कपड़ा, जूता की दुकानों पर भीड़ नदारद थी और यह दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते देखे गए। 
शहर की सबसे बड़ी लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने वालों की अच्छी खासी भीड़ रही। बुधवार को बंद देखते हुए सब्जी बेचने वाले सबसे ज्यादा नींबू, प्याज और आलू की खरीदारी कर रहे थे। सब्जी मंडी में थोक और खेरिज कारोबारी एक साथ सब्जी बेच रहे थे। भीड़ बढऩे के दाम मंडी कमेटी के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन दुकानदारों को हिदायत देकर दुकानें बंद करवा दीं जिन्हें सुबह 4 बजे बंद करनी थी और जो लोग पुरानी मंडी में सब्जी बेच रहे थे उन्हें खदेड़ दिया। नई सब्जी मंडी में सब्जी बेचने वालों के अलावा कई लोग सब्जी खरीदने पहुंचे जिससे उन्हें बंद के दौरान महंगी सब्जी नहीं खरीदनी पड़े।
महाराज बाड़े के आसपास भी जरूरत का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ है, दौलतगंज में प्लाईबोर्ड की दुकानों पर खरीदारी हो रही है तो वहीं कई लोग नल का सामान खरीद रहे हैं इसके साथ ही भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन को देखते हुए माल की बिक्री हो रही है। टोपी बाजार में मोबाइलों की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। 
दाल बाजार में लगा जाम
दाल बाजार में किराने का सामान खरीदने के लिए गली-मोहल्लों में दुकान चलाने वाले भीड़ लगाकरखड़े हैं तो कई लोग दुकानदारों को फोन कर सामान मंगा रहे हैं। दाल बाजार में लोडिंग-अनलोडिंग करते हुए वाहन चालक माल की डिलेवरी कर रहे हैं जिससे कई बार जाम की स्थिति भी बन गई। सुबह समय से पहले दुकानों के शटरखुल गए और तेल, शक्कर, आटाऔर दालों की खरीदारी करने के लिए सबसे ज्यादा भीड़ लगी है। हालात यह है कि दाल बाजार में  घंटों जाम लगा हुआ है और लोग परेशान हो रहे हैं। 
सरिया की हो रही लोडिंग
लोहिया बाजार में दुकानों के शटर अपने समय पर खुले लेकिन दुकान खुलने से पहले ही ग्राहक पहुंच गए, जिन लोगों के मकान और दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है वह सरिया, पाइप सहित जरूरी सामान लेने के लिए लोहिया बाजार पहुंचे। लॉकडाउन के दुकानें बंदरहेंगी जिससे उन लोगों कीपरेशानी बढ़ जाएगी जो लोगमेहनत मजदूरी करते हैं या फिर हलवाई की दुकानों पर काम करतेहैं या चाट के ठेले लगाते हैं अब इनके पास सब्जी बेचने के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं है जिसके चलते यह लोग तराजू, बांट खरीदने पहुंचे।
फल मंडी बेहाल
फल मंडी में भी आज अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही थी, प्रशासन द्वारा फल और सब्जी विक्रय के लिए राहत दी जाएगी या नहीं इसे लेकर अभी संशय बना है, लेकिन छत्री बाजार मंडी में खरीदारों की भीड़ थी, सबसे ज्यादा जामुन, आम और केले की बिक्री हो रही थी।