आज से सात दिन तक शराब की दुकानों पर भी टोटल ताले
Jul 14 2020
ग्वालियर। ग्वालियर में कोरोना संक्रमितों की सं या में एकदम से जंप आने के बाद प्रशासन ने ग्वालियर के शहरी क्षेत्र को सात दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन के दायरे में रखने का फैसला लिया है। यह आदेश मंगलवार शाम सात बजे से प्रभावी हो गाय है। इस संबंध में ग्वालियर के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बंद यानी टोटल बंद रहेगा। इसमें कहीं किसी भी तरह की कोई रियायत नहीं दी जाएगी और जो भी इस बंद के आदेश को तोड़ते हुए सड़कों पर पाया जाएगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि ग्वालियर शहर में टोटल लॉकडाउन रहेगा। सिर्फ जरूरत का सामान खरीदने के लिए तय अवधि में छूट रहेगी। इसमें दूध-दवा की सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा किसी भी बाजार को खुलने की इजाजत नहीं रहेगी।
कोरोना तेजी से फैलना चिंता की बात
कुछ दिनों पहले तक ग्वालियर में सब कुछ काबू में था तो बाजार भी धड़ल्ले से खुल रहे थे। लोग तफरीह भी खूब कर रहे थे पर पिछले दो- तीन दिनों में जिले में जो कोरोना ब्लास्ट हुआ है उसने प्रशासन को सोचने को मजबूर कर दिया है कि तमाम प्रयासों और कोशिशों के बाद आखिर चूक कहां पर हो रही है।
पिछले तीन दिनों से ग्वालियर में डेढ़ सैकड़ा के पार ही कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। यह स्थिति तब है जब इंदौर-भोपाल जैसे महानगर में हॉटस्पाट तेजी से खत्म होते जा रहे हैं। इन महानगरों में भी प्रशासन ने कोरोना पर काबू तभी पाया है जब लोगों को स ती दिखाते हुए दस-दस दिन घरों में रहने को मजबूर किया।
शराब की दुकानें आज से रहेंगी बंद
जहां तक शराब की दुकानों की बात है तो कलेक्टर ने बताया कि शराब की दुकानें मंगलवार को अपने तय समय तक ही खुलेंगी पर आज बुधवार से शराब की दुकानों के भी शटर नहीं उठेंगे। शराब की दुकानों को भी मुक मल बंद के दायरे रखा गया है और जब तक ग्वालियर में बंद रहेगा, शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।
एडीशनल फोर्स तैनात कर दिया
वहीं पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने कहा कि आदेश के पालन के लिए पुलिस ने सुबह से ही होमवर्क कर लिया है। हर थाना क्षेत्र में छह बजे से पुलिस की मोबाइल घूमने लगेगी। एक घंटे में सभी को बताया जाएगा कि सात बजते तक वे कारोबारी प्रतिष्ठानों को बंद कर लें। लोगों से भी कहा जाएगा कि वे अपने घरों में पहुंच जाएं। शहरी क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए देहात से भी पुलिस फोस बुला लिया गया है। पुलिस कप्तान ने कहा कि पुलिस और प्रशासन जो भी कवायद कर रहा है, वह ग्वालियर के लोगों की भलाई के लिए ही कर रहा है और लोगों को इसका पालन करना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









