सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट. 88.78% स्टूडेंट्स पास
Jul 13 2020
सीबीएसई ने सोमवार को अचानक 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी। 18 लाख से अधिक छात्रों को इसका इंतजार था। रिजल्ट www.cbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं। इस साल कुल पास परसेंटेज 88.78% रहा है। पिछले साल 83.40% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। अब CBSE 10वीं के रिजल्ट का इंतजार है। बता दें, इस साल 15 फरवरी से 30 मार्च के बीच परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 13109 स्कूलों में बनाए गए 4984 सेंटर्स में परीक्षा हुई थी। इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं कई गई है। सबसे अच्छा रिजल्ट त्रिवेंद्रम का रहा, जहां 97.67 फीसकी छात्र उत्तीर्ण हुए। इसके बाद क्रमश: बेंगलुरू (97.05%), चेन्नई (96.17%), दिल्ली वेस्ट (94.61%), दिल्ली ईस्ट (94.14%), पंचकुला (92.52%), चंडीगढ़ (92.04%), भुवनेश्वर (91.46%), भोपाल (90.95%), पुणे (90.24%), अजमेर (87.60%), नोएडा (84.87%), गुवाहाटी (83.37%), देहरादुन (83.22%), प्रयागराज (82.49%), पटना (74.57%) रहेइससे पहले CBSE ने कहा था कि वह 15 जुलाई से पहले दोनों कक्षाओं का रिजल्ट जारी कर देगा। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि CBSE पहले दसवीं का रिजल्ट जारी करेगा। कहीं-कहीं 16 जुलाई की तारीख भी बताई जा रही थी।CBSE दसवीं और बारहसीं की परीक्षाओं और रिजल्ट पर कोरोना वायरस और लॉकडाउन का असर पड़ा है। कुछ विषयों की परीक्षा नहीं हो सकी और यह मामला सुप्रीम कोर्ट चला गया। फिर CBSE ने कहा था कि वह 15 जुलाई तक दोनों कक्षाओं के नतीजे घोषित कर देगा। हालांकि फिक्स तारीख नहीं बताई गई थी। इसी बीच, 9 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ था जिसमें कहा गया कि CBSE 12वीं का रिजल्ट 11 जुलाई और कक्षा 10वीं का रिजल्ट 13 जुलाई 2020 को घोषित होगा। हालांकि तत्काल बाद सीबीएसई ने बयान जारी कर इसका खंडन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









