भीम जादौन एनएसए में बुक
Jul 13 2020
ग्वालियर। छात्र पर गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले भीम जादौन को हजीरा थाना पुलिस ने एक कट्टा और कारतूस सहित दबोचा है। जबकि उसके दो साथी मंगल सिंह तथा मनीषा अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी की एनएसए की अनुशंसा की थी, जिस पर कलेक्टर ने उसका एनएसए के आदेश दिए है।
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि चंदनपुरा निवासी अजीत सिंह छात्र है और पुरानी रंजिश पर उसके पड़ोस में रहने वाले भीम जादौन, मंगल सिंह तथा मनीषा सिंह ने मारपीट की थी, जब इसकी शिकायत छात्र ने पुलिस से की। तो आरोपियों ने उस पर फायरिंग की थी। इसके बाद छात्र की नानी के घर पहुंचे और वहां पर भी फायरिंग की थी। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए और तभी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शिवपुरी में है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम शिवपुरी पहुंची तो वह ग्वालियर भाग आया और सिटी सेंटर में अपने परिचित के लैट में छिप गया। जहां से उसे दबोच लिया। पुलिस ने उससे वारदात में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस ने उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते एनएसए की अनुशंसा कलेक्टर से की। जिस पर कलेक्टर ने उसकी अनुशंसा पर एनएसए के आदेश दिए है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









