ग्वालियर स्टेशन पर लगेंगे इलेट्रॉनिक आरक्षण चार्ट
Jul 13 2020
ग्वालियर। सफर से महीनों पहले रेलवे में आरक्षण कराने के बाद भी चार्ट में नाम तलाशने की दिकत से यात्रियों को जल्द निजात मिलेगी। रेलवे ने ग्वालियर समेत एनसीआर के मु य स्टेशन के प्लेटफार्मों के साथ-साथ ट्रेनों के कोच पर कागज की लिस्ट के बजाए इलेट्रानिक रिजर्वेशन चार्ट लगाने का फैसला किया है। यह चार्ट ऑटोमेटिक अपडेट भी होगा। झांसी मंडल में भी यह सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। चार्ट में रात को लाइट जलेगी। इससे न केवल बर्थ तलाशने में आसानी होगी। बल्कि बारिश व अंधेरे आदि में कागज का चार्ट फटने का डर भी नहीं रहेगा। इंटरनेट आधारित इलेट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट टिकट निरस्त होने पर अपडेट होता रहेगा।
ग्वालियर स्टेशन पर इलेट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट लगेंगे। इसके लिए स्टेशनों से ट्रेनों के नाम और नंबर की रिपोर्ट मांगी गई है। यह रिपोर्ट पहुंचते ही आरक्षित कोच में इलेट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट लगाने का सिलसिला अगले माह से शुरू हो जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को अधिक सुविधा मिले, इसके लिए जल्द ही रेलवे स्टेशन पर इलेट्रॉनिक चार्ज की शुरूआत होगी।
ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेनों के कोच पर कागज की लिस्ट के बजाए इलेट्रानिक रिजर्वेशन चार्ट लगाने का फैसला किया है। यह चार्ट ऑटोमेटिक अपडेट भी होगा। इसके लिए स्थान झांसी की टीम ने तय कर दिया है। रेलवे की तकनीकी टीम प्लेटफार्म पर जल्द ही आकर काम करना शुरू कर देगी ऐसी उ मीद व्यक्त की जा रही है।
प्लेटफार्म पर ट्रेनें आएंगी जब ही जलेंगी लाइट
लॉकडाउन से सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान रेलवे उठा रहा है। अब रेलवे ने खर्चों पर कटौती करने की कवायद शुरू कर दी है। रात के समय प्लेटफॉर्म पर जलने वाली लाइटों के जलने में भी बदलाव किया जाएगा। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के न आने पर 70 फीसदी लाइटें बंद रहेगीं। ट्रेन के आने पर ही लाइटों को खोला जाएगा। लॉकडाउन के बाद से ही रेलवे की कमाई पर भी असर पड़ा है। जिसके चलते रेलवे ने तमाम खर्चों पर कैंची चलाना शुरू कर दी है। बिजली की बचत के लिए की भी तैयारी रेलवे ने कर दी है। होम सिग्नल पर ट्रेन के पहुंचते ही स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर 70 प्रतिशत लाइट रोशन हो जाएगी। वहीं, ट्रेन के रवाना होते ही आधी से अधिक लाइटें बंद हो जाएंगी। फिलहाल इस व्यवस्था को स्टेशन पर जल्द शुरू करने की तैयारी है। रेलवे स्टेशनों के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर ट्रेनें न होने के बाद भी अकसर पूरी लाइटें जलती रहती हैं। इससे बिजली की खपत भी लगातार होती है। इसी को देखते हुए रेलवे नई व्यवस्था करने जा रहा है। इस व्यवस्था के लिए रेलवे प्रशासन ने लाइटों को का एक स्पेशल सर्किट बनाकर उसे होम और स्टार्टर सिग्नल से जोड़ा जाएगा। इसके चलते जब ट्रेन होम सिग्नल पर आएगी तो प्लेटफॉर्म पर पूरी लाइटें जल जाएंगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









