महिला की गला दबाकर हत्या, अधजला मिला शव
Jul 13 2020
ग्वालियर। सोमवार सुबह पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिला है। शव की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस दी। पुलिस ने मृतका की शिना त के लिए आसपास के निवासियों से पूछा लेकिन मालूम नहीं हो सका है। महिला की हत्या की गई है। जांच के बाद ही सामने आएगा कि थ्या माजरा है। पुलिस ने आसपास के थानों में शिना त के लिए जानकारी दी है।
सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गुप्तेश्वर मंदिर सादा रोड, नए किक्रेट स्टेडियम के करीब पीछे एक 25 से 30 साल की महिला का कई दिन पुराना शव पड़ा है। सूचना मिलने पर सीएसपी मुनीष राजौरिया के साथ ही एफएसएल वैज्ञानिक तथा डॉग स्क्वॉड की टीम स्पॉट पर पहुंची तो देखा कि महिला के शव की हालत बेहद खराब है। प्रथम जांच के उपरांत प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके बाद पहचान छिपाने के उसके शव को भी जलाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है।
शव पूरा नहीं जला पाया
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने शव को जलाने का प्रयास किया। लेकिन शव पूरी तरह से जल नहीं सका है। शव की हालत काफी खराब है लगता है कि पहले महिला के साथ जमकर पिटाई भी की गई है,उसके बाद उसका गला दबाया गया है। पुलिस पहचान के लिए बदनापुरा, रेशमपुरा समेत आसपास के स्थानों पर महिला के बारे में शिना त कर रही है। फोरेंसिक की टीम ने शव का मुआयना किया तो गले पर क्रॉस का निशान मिला है। इससे साबित होता है कि महिला को मारने वाले एक से ज्यादा है। महिला के कपड़े देखकर प्रतीत होता है वह गरीब और नि न परिवार की है। टीम ने शव पर लगे मार्क और फोटो भी लिए। फिलहाल पुलिस शिनाती का प्रयास कर रही है। इसके बाद ही कोई क्लू मिल सकेगा।
तार से गला घोंटा
पुलिस जांच में पता चला है कि पहले महिला का गला घोंटा था, जिससे उसका गला घोंटे जाने के निशान हैं। इसके बाद हमलावर किसी कार या जीप से लाश को यहां पर लेकर आए और पेट्रोल डालकर चेहरा जलाने का प्रयास किया है। चेहरा जलाने के बाद लाश को ऊपर से ही ढलान पर गिरा दिया है। जिससे वह सड़क से नीचे गड्ढे में चली गई।
शंकरपुर तक पहुंचा डॉग
मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वॉड घटना स्थल से शंकरपुर गांव तक पहुंचा, इससे पुलिस को आशंका है कि शंकरपुर से घटना का कोई ना कोई लिंक है। वहीं पुलिस को एक आधा लीटर की बोतल पड़ी मिली है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस का मानना है कि संभवत: इसी बोतल में ही पेट्रोल या डीजल लाकर महिला का चेहरा जलाने का प्रयास किया है।
यह था महिला का हुलिया
महिला की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच थी और उसने लाल कुर्ता पहना हुआ था। उसका रंग साफ था और औसत कद था। पुलिस ने हुलिए के आधार पर शहर से लापता महिलाओं का पता लगाना शुरू कर दिया है, जिससे मृतका की शिना त हो सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









