ग्वालियर में रविवार को निकले 108 कोरोना संक्रमित

Jul 12 2020

ग्वालियर। शहर में रविवार सुबह जारी कोविड-19 रिपोर्ट में 108 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कप मच गया। रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन होने के कारण यहां प्रशासन बाजारों की व्यवस्था देखने में जुटी थी। वहीं अचानक से आए एक सैकड़ा से अधिक मरीजों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से शहर में लगातार कोरोना संक्रमितों की सं या में वृद्धि होती जा रही है। रविवार को मिले 108 कोरोना संक्रमितों के साथ ही शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचा गया। एडीएम किशोर कन्याल ने शहर में 108 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि करते हुए इस पर चिंता जताई है।