पुलिस स ती से शहर में छाया सन्नाटा

Jul 12 2020

ग्वालियर। रविवार को सुबह से ही बाजारों में अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही थी, सब्जी से लेकर फलों के ठेलों पर खरीदारी करने लोग हुजूम लगाकर खड़े थे तो वहीं पेट्रोलपंप व दूध की दुकानों पर भी लाइन लगी थी। बाजारों में भीड़-भाड़ देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि आज साप्ताहिक अवकाश है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को बंद रखने का आदेश दिया है।
प्रदेश सरकार के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूरे मध्यप्रदेश में रविवार को सामूहिक लॉकडाउन का आह्वान किया है और इसी का पालन आज प्रशासन करवा रहा है,लेकिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बाजारों में भीड़ इस कद्र थी कि लगा ही नहीं किआज बंद है, लेकिन जैसे ही 10 बजे तो पुलिस ने लाठी चमकाना शुरू कर दिया और जो दुकानदार दुकानें खोले थे उनके चालान काटे गए। पुलिस के स त होते ही सड़कों से लेकर गलियों में शटर डाउन हो गए।   रविवार को बंद के चलते सुबह 10 बजे तकदूध, ब्रेड, पेट्रोल और मेडिकल को राहत दी गई थी। सब्जी, फल, मास मछली के विक्रय पर पाबंदी लगाई गई थी लेकिन सुबह से ही बाजारों में सभी का कारोबार होता दिखा। 
पुलिस नियंत्रण कक्ष पर लगातार खबरें आ रही थीं कि गलियों में किराना व जनरल स्टोर की दुकानें खुली हैं तो कुछ लोग समोसे, कचौड़ी भी बेच रहे हैं जिस पर पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने सर्किल के सभी सीएसपी व थाना प्रभारियों को आदेशित किया कि मु य चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाएं और गलियों में वाहनों से गश्त करें और जो दुकानें खुली हैं या फिर अनावश्यक ाीड़ लगाकर खड़े हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कप्तान का फरमान मिलते ही पुलिस की गाडिय़ां हिदायत देते हुए घूम रही हैं कि जरूरी काम हो तो ही बाहर निकलो। इस दौरान गली मोहल्लों में दुकानें खुलने की सूचना पुलिस को मिली, जिन्हें पहुंचकर पुलिस ने ह्यबंद करवा दिया। 
प्रसाद बेचने वालों को हड़काया
रविवार को सुबह से ही दर्शन करने के लिए मंदिरों पर भीड़ लगी हुई थी और परिवार की खुशहाली व समृद्धि की कामना करते हुए मनोकामनाएं भक्त मांग रहे थे, इस दौरान मंदिरों के पास दान, पुण्य भी भक्त कर रहे थे। घड़ी की सुई जैसे ही 10 पर पहुंची तो पुलिस ने मंदिरों सहित सभी धार्मिक स्थलों के गेट बंद करवा दिए और यहां बैठे भिक्षुकों व फूल माला और प्रसाद बेचने वालों को भगा दिया।
वाहनों से वसूला जुर्माना
बंद का पालन कराने के लिए पुलिस ने कड़े कदम सुबह 10 बजे के बाद उठाना शुरू कर दिए हैं और जो लोग वाहनों से बेवजह घूम रहे थे उनके वाहनों को जब्त किया गया। सुबह शहर के चौराहों से लेकर मु य बाजारों में तैनात पुलिसकर्मी दुपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर पूछताछ कर रहे हैं। चेकिंग के दौरान वाहन चालक बाजिव कारण या फिर अपना परिचय पत्र दिखा रहे हैं उन्हें तो आगे जाने दिया जा रहा है लेकिन जो लोग कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं उनके चालान काटे जा रहे हैं। बाजारों के बंद होने और पुलिस की स ती के चलते अच्छा खासा सन्नाटा सड़कों पर दिखाई दिया।