चोर गिरोह पकड़ा, माल बरामद
Jul 12 2020
ग्वालियर। जनकगंज थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक चोर गिरोह को पकड़ा है। पकड़े गए गिरोह में दो नाबालिग तथा एकबालिग चोर है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद आठ दिनपहले हुई अभिभाषक के घर चोरी का खुलासा कर लिया है। पुलिसअफसरों का मानना है कि पकड़े गएचोरों से अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है।
थाना प्रभारी जनकगंज विनय शर्मा ने बताया कि विगत सप्ताह हनुमान चौराहा निवासी अभिभाषक घनश्याम दास मंगल पुत्र बल्लभ दास मंगल के निर्माणाधीन बिल्डिंग में चोरी की वारदात हुई थी और चोर यहां से करीब एक लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए थेा। वारदात के बाद पुलिस ने पड़ताल की तो यहां पर तीन चोर पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश की तो पता चला कि वारदात को राजकुमार उर्फ भिण्डी पुत्र बदन सिंह निवासी रामदास घाटी और सिंधिया नगर मरघट पहाड़ी तथा घोसीपुरा के उसके दो नाबालिग साथियों ने अंजाम दिया है।
इसका पता चलते ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और पूछताछ की तो उन्होंने पहले पुलिस को खुद को बेगुनाह बताते हुए टरकाते रहे, लेकिन जब पुलिस ने उनके सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दिखाए तो वारदात करना स्वीकार करते हुए चोरी किया हुआ माल बरामद कर लिया है।
पकड़े गए चोरों से पूछताछ में पता चला है कि वे कबाड़े का काम करते हैं और दिन में रैकी करने के बाद जो भी घर सूना मिलता था, वहां पर वारदात को अंजाम देते थे और चोरी वह नशे की लत पूरा करने के लिए अंजाम देते थे। पुलिस अब पकड़े गए चोरों से शहर में हुईअन्य चोरी की वारदातों का पता लगा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
चोरों को पकडऩे में एसआई सुरेश सिंह कुशवाह, आरबीएस बैस,केके शर्मा, आरक्षक विजय ङ्क्षसह गुर्जर व लाखन जाटव, श्याम सुंदर और मदन उदेनिया की सराहनीय भूमिका रही। इन्होंने वारदात के बाद इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरें खंगालने के साथ ही चोरों का पता लगाने में रात-दिन मेहनत की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









