एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का धरना
Jul 11 2020
ग्वालियर। कांग्रेस के दलित कार्यकर्ता जसवंत वर्मा पर एक राजनैतिक पोस्ट डालने को लेकर विरोध में उतरी कांग्रेस ने शनिवार को ठाटीपुर चौराहे पर धरना देकर नेता पर दर्ज एफआरआई वापस लेने की मांग की गई। कांग्रेस का आरोप है कि यह मामला पूर्व विधायक व भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल के इशारे पर दर्ज किया गया है और इसका विरोध लगातार जारी रहेगा।
धरने पर बैठने वालों में प्रेम सिंह नेताजी, संतोष शर्मा, सत्यभान सिंह चौहान, गोपीलाल भारती, सुधीर मंडेलिया, राकेश जखोधिया, जयराज चौहान, अनिल शर्मा, कमलेश इन्दोरिया, महादेव अपोरिया, सीमा समाधिया, अश्विन अगरिया, तरुण यादव, आशुतोष शर्मा, धर्मेंद्र देहपुरिया, प्रमोद खरे, आकाश सिंह, अमन लक्षकार, देवेंद्र पाल, बबलू सोन, राहुल बाथम, अमित कश्यप, सहित अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
14 से बेमियादी धरना
इधर14 जुलाई से अग्रसेन चौराहा सदर बाजार मुरार के पास कांग्रेस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरु करने जा रही है। इसे लेकर बचाया गया है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार से लगातार 7500 रुपए प्रतिमाह प्रति परिवार कोरोना काल में देने की मांग की जा रही थी, उसी मांग को मूर्त रूप देते हुए ग्वालियर के 2,20,000 से अधिक परिवार जिनके कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में काम धंधे छिन गए, शहरी क्षेत्रों का व्यवसाय, रोजगार खत्म हो गया। जिस कारण शहरी क्षेत्र के समस्त मध्यम वर्ग और लोअर मध्यमवर्ग के परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट विकराल रूप से खड़ा हो गया है। इस स्थिति से निपटने के लिए कांग्रेस के माध्यम से जनता की लड़ाई जनता द्वारा जनता के लिए के तहत 15000 की प्रति परिवार एक मुश्त देने की मांग शामिल होगी। बीती 23 जून को दिए गए ज्ञापन मैं आर्थिक सहायता की मांग को लेकर सदर बाजार मुरार अग्रसेन चौराहे के पास कांग्रेस द्वारा अनिश्चित काल का धरना सुबह 10 बजे से शुरु होकर मांग पूरी होने तक पर्याप्त फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ दिया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,, मनोज सेन, लवकुश गुर्जर व उर्मिला राजोरिया ने सभी से इसमें शामिल होने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









