सभी समस्याओं का यथासंभव समाधान किया जाएगा : शिवराज सिंह चौहान

Jul 11 2020

ग्वालियर। प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्वालियर प्रवास के अवसर पर चे बर ऑफ कॉमर्स द्वारा व्हीव्हीआईपी गेस्ट हाउस, मुरार पहुँच कर, उनसे भेंट की गई। साथ ही, उन्हें विभिन्न समस्याओं पर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश के केबिनेट मंत्रीद्वय,  प्रद्यु न सिंह तोमर एवं श्रीमती इमरती देवी भी उपस्थित थीं ।
प्रतिनिधि मण्डल से मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्वालियर के व्यवसाईयों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। आपने नगर-निगम, ग्वालियर द्वारा स पत्ति कर के साथ लिए जा रहे, गारबेज शुल्क पर विचार करने का आश्वासन दिया । इसके साथ ही मु यमंत्री ने चे बर द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के सभी बिन्दुओं पर कहा कि सभी बिन्दु काफी महत्वपूर्ण है और सभी का यथासंभव समाधान किए जाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही  ज्ञापन के सभी बिन्दुओं पर एक बार भोपाल एवं 'चे बर भवनÓ ग्वालियर में बैठकर विस्तार से चर्चा करने का आश्वासन भी दिया। 
 डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने व्यापारियों की रखी बात
प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा  मोतीमहल में 'क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटीÓ की एक बैठक ली गई। उक्त बैठक में मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने शामिल होकर कहा कि लॉकडाउन या कम समय तक बाजार खोलना, इसका हल नहीं है । साप्ताहिक अवकाश एक दिन करने से बढ़ेगी बाजारों में भीड़ । सीमाओं से प्रवेश पर रखे सतत निगरानी एवं आयुर्वेदाचार्य के अनुभव का लें लाभ ।
इस अवसर पर मु यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कम समय के लिए बाजार खोलना व्यवहारिक नहीं है। इससे बाजारों में भीड़ होगी। व्यापार बन्द करके नहीं चल सकता-जीवन। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा रहा तो कोरोना से ज्यादा भूख से मर जाएँगे लोग।  बाजारों के खोलने बन्द करने का समय स्थानीय स्तर पर 'क्रक्राइसेस मैनेजमेंट कमेटीÓ तय करे।