मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का विमान तल पर स्वागत

Jul 11 2020

 
ग्वालियरI मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को दोपहर 12 बजे अल्प प्रवास पर राजकीय विमान द्वारा भोपाल से ग्वालियर विमानतल पर पधारे। उनके साथ प्रदेश के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र एवं राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह भी थे। विमानतल पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत । 
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के ग्वालियर आगमन पर प्रदेश की केबिनेट मंत्री श्रीमती इमरती देवी, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर के साथ ही पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा, श्री जयभान सिंह पवैया, श्रीमती माया सिंह, श्री ध्यानेन्द्र सिंह ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विमानतल पर मुख्यमंत्री का पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पूर्व ग्वालियर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन सहित जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगवानी के लिये संभागीय आयुक्त श्री एम बी ओझा, एडीजी श्री राजाबाबू सिंह, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ग्वालियर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात दोपहर 3.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर से मुरैना के लिये रवाना हुए।