मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुचकर भर्ती कोविड-19 के मरीजों से की चर्चा
Jul 11 2020
ग्वालियरI मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहन ने ग्वालियर प्रवास के दौरान शनिवार को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुचकर भर्ती कोविड-19 के मरीजों से व्हीसी के माध्यम से चर्चा कर उनकी कुशल छेम पूछी और शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर वापस जाने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस मौके पर प्रदेश के मंत्री श्री प्रघुम्न सिंह तोमर, मंत्री श्रीमती इमरती देवी, राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, जिला शहर भाजपा अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, आयुक्त नगर निगम श्री संदीप माकिन, गजराजा मैडीकल कॉलेज के डीन डॉ. एस एन अयंगर सहित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकगण आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहन ने ग्वालियर प्रवास के दौरान शनिवार को जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुँचकर भर्ती कोविड-19 के मरीजों से व्ही.सी के माध्यम से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौटने की ईश्वर से कामना की। श्री चौहान ने व्हीसी के माध्यम से मरीज श्रीमती दुर्गा एवं अभय जैन से चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य के संबंध मे जानकारी ली। उन्होने कोविड-19 के भर्ती मरीजों से कहा कि घबराने की बात नहीं है, आप सभी लोग चिंता ना करें। आप सभी लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर शीघ्र अपने घर वापिस जा सकेंगे।
श्री चौहान ने कहा कि हमारे चिकित्सक, पैरामैडीकेल स्टाफ, नर्सेस आदि अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना योद्धा के रूप में मरीजों का उपचार एवं सेवा कर रहें है, जिसके लिए ये सभी बधाई के पात्र हैं । हम सभी का दायित्व है कि इन सब का हम अभिनंदन करें । उन्होने कहा कि हम सभी लोग संकल्प लें कि कोरोना से लडने में कोई कोर कसर न छोडें।
मुख्यमंत्री ने भर्ती मरीजों से आग्रह किया कि वे स्वस्थ होकर अपने घर वापिस पहुँचने पर लोगों को बताऐं कि कोरोना से डरना नही है, बल्कि इसका डटकर मुकाबला करना है। बिना मास्क लगाये घर से बाहर ना निकलें। सेनिटाइजर का उपयोग करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूर्ण रूप से पालन करें।
श्री चौहान ने भर्ती मरीज श्री अभय जैन एवं श्रीमती दुर्गाबाई से चर्चा करते हुए बीमारी के संबंध मे जानकारी ली। इस दौरान श्री अभय जैन ने बताया चिकित्सक एवं चिकित्सालय का स्टॉफ पूरी लगन के साथ उपचार कर रहे हैं, जो भगवान का स्वरूप हैं, इनका अभिनंदन हो। भर्ती मरीज श्रीमती दुर्गा बाई ने चर्चा करते हुए कहा कि गले में खराश एवं खाँसी की शिकायत होने पर जाँच कराने पर कोरोना पॉजिटिव निकला, उनका इलाज बेहतर तरीके से हो रहा है, उनकी तबियत ठीक है।
मुख्यमंत्री को इस दौरान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती मेरीजों एवं उपचार उपरांत ठीक होकर घर गए मरीजों के संबंध में जानकारी दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









