अतिआधुनिक व्यवसायिक कक्ष का होगा निर्माण : डीआरएम
Jul 10 2020
ग्वालियर। 'रायरूÓ पर स्थापित नवीन माल गोदाम जो कि 20 अक्टूबर,19 से प्रार भ हो चुका है । वहाँ पर टीन शेड की बाहरी लंबाई कम होने से मामूली-सी वर्षा होने पर ही इस नवीन शेड से पानी गोदाम के अंदर आ जाने से सीमेंट की हजारों बोरी गीली हो रहीं है, जिससे सीमेंट व्यवसाईयों को लाखों रुपये की क्षति हाल ही में हुई है । नवीन टीन शेड के दोनों ओर तत्काल 4-4 फीट की लंबाई बढ़ाए जाने की माँग करते हुए, चे बर ऑफ कॉमर्स द्वारा 16 जून को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र के माध्यम से शिकायत की गई थी । चे बर ऑफ कॉमर्स द्वारा रायरू माल गोदाम पर व्याप्त अव्यवस्थाओं पर की गई पुरजोर कार्यवाही के फलस्वरूप गुरुवार को मण्डल रेल प्रबंधक संदीप माथुर एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, उमरे, झाँसी नवीन दीक्षित स्वयं रायरू माल गोदाम पर पधारे और उन्होंने पूरे माल गोदाम का चे बर के प्रतिनिधि मण्डल के साथ भ्रमण कर, समस्याओं को काफी गंभीरता से देखा और समझा ।
इस अवसर पर चे बर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधि मण्डल ने अध्यक्ष-विजय गोयल के नेतृत्व में मण्डल रेल प्रबंधक, संदीप माथुर एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, उमरे, झाँसी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा तथा उन्हें विभिन्न समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया ।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि टीन शेड से पानी आने की समस्या के कारण ही मार्च माह में भी मायसेम सीमेंट का स पूर्ण लॉट गीला हो गया था, परन्तु आज तीन माह का समय व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है, जिसके परिणाम स्वरूप सीमेंट व्यवसाईयों को लाखों रुपये की आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है ।
डीआरएम, झाँसी से चे बर द्वारा माँग की गई कि रायरू माल गोदाम पर टीन शेड की लंबाई कम होने से पानी अंदर आने की गंभीर समस्या सहित उपरोक्त सभी बिन्दुओं का तत्काल स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे सीमेंट व्यवसाईयों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक, संदीप माथुर ने चे बर के प्रतिनिधि मण्डल से कहा कि रायरू माल गोदाम पर अब 24 घंटे लाइट उपलब्ध कराई जाएगी। इलेक्ट्रिक पोल की सुरक्षा को पु ता बनाया जाएगा। व्यापार कक्ष का विकास कर, अतिआधुनिक बनाया जाएगा। शेड में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हेतु शेड के किनारे की लंबाई को बढ़ाया जाएगा। वर्किंग अवर्स बढ़ाए जाने की माँग पर आपने कहाकि वर्किंग अवर्स बढ़ाने की जरूरत वह महसूस नहीं कर रहे हैं। इसलिए इसे बढ़ाने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही आपने पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने हेतु पाँच नई पानी की टंकियाँ रखकर, 06 हजार लीटर की क्षमता बढ़ाए जाने सहित व्यवसाईयों की सुरक्षा हेतु आरपीएफ चौकी की स्थापना किए जाने का विश्वास भी प्रतिनिधि मण्डल दिया। साथ ही, तत्संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष-विजय गोयल, मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-ब्रजेश गोयल, कोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल सहित संदीप जैन, विवेक हरलालका, गोविंद बागडोदिया एवं मोहन तिवारी आदि शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









