पंजाबी परिषद की मासिक पत्रिका 'पंजाबी चेतनाÓ का हुआ विमोचन
Jul 10 2020
ग्वालियर। पंजाबी परिषद समिति के मु य परामर्शदाता कुलवीर भारद्वाज एवं अध्यक्ष अशोक मारवाह द्वारा जानकारी दी गयी कि पंजाबी परिषद के कार्यालय मे सामाजिक दूरी का पूर्णता पालन करते हुए बहु प्रतीक्षित मासिक पत्रिका पंजाबी चेतना का विमोचन मु य अतिथि के रूप मे नगर के प्रमुख बाल रोग चिकित्सक डॉक्टर राहुल सप्रा एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप मे नगर के प्रमुख नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील अरोरा द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के प्रमुख समाज सेवी कुलवीर भारद्वाज द्वारा की गयी।
कार्यक्रम के मु य अतिथि डॉ राहुल सप्रा ने पंजाबी परिषद के सभी पदाधिकारी सदस्य गणों को पत्रिका के विमोचन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और साथ ही इस वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षित रहने के कुछ उपाय बताए। इस कार्यक्रम के साथ ही नव मनोनीत फूलबाग गुरुद्वारा के प्रधान सरदार एच एस कोचर का पधारे अतिथियों एवं परिषद परिवार के सदस्यो ने फूलों के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से कुलवीर भारद्वाज,अशोक मारवाह, महिला अध्यक्ष मधु भारद्वाज, जीके सूरी, रमी आनन्द, नरेंद्र बेदी, साकेत आनन्द, मनोहर लाल भल्ला, मोहन लाल अरोरा, लमी चन्द थक्कर, पूरनचंद खत्री,प्रतिभा रेल्ली,बीना भारद्वाज, सरदार रमनदीप, प्रीती अरोरा, रविंद्र पनवन्दा, राजू भाटिया,अनिल शर्मा, रीना गन्दोत्रा, राकेश शर्मा, प्रमिला मारवाह और मीडिया प्रमुख राजू पण्डित उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









