बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे शहरवासी
Jul 10 2020
ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के चलते हवा के रुख में बदलाव हो रहा है। इस कारण से शहर में बारिश नहीं हो रही है। लोग मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में मानसून दस्तक दे सकता है। हालांकि, इस बार हल्की बारिश के साथ मानसून दस्तक देगा और झमाझम बरसात के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। तब तक उमस भी परेशान करती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में मानसून पूर्व बारिश की संभावना काफी कम है, लेकिन मानसून के लिए उपयुक्त माहौल बन चुका है। पूर्व की तरफ से आ रही हवा ने तापमान में कमी कर दी है, लेकिन उमस बेहाल कर रही है। विभाग के अनुसार पूर्व दिशा चल रही हवाओं ने मानसून के अनुकूल वातावरण तैयार कर दिया है।
गत दिवस शाम को कुछ देरी के लिए बादल बरसे थे लेकिन तेज हवाओं ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और बारिश का सिस्टम बनते- बनते रह गया। आज शनिवार को सुबह से बारिश का उचित माहौल तैयार होते दिखा है। शाम को हल्की बारिश हो सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









