डीआरएम आने से पहले चमकाया सर्कुलेटिंग एरिया
Jul 09 2020
ग्वालियर। रेल ट्रैक की गुणवत्ता जांचने के लिए एनसीआर मण्डल के डीआरएम संदीप माथुर गुरुवार को डीआरएम स्पेशल से झांसी से धौलपुर तक के रेल ट्रैक का निरीक्षण कर रहे है। डीआरएम दोपहर बाद ग्वालियर पहुंचकर सर्कुलेटिंग एरिया सहित रेल यार्ड का निरीक्षण करेंगे।
डीआरएम के आने से पहले ही स्थानीय रेल अधिकारियों ने रात में ही सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म में मिली खामियों को दुरुस्त करा दिया। कोरोना संक्रमण के चलते नब्बे फीसदी यात्री ट्रेनों का संचालन बंद है, रेलवे द्वारा यात्रियेां के लिए विशेष ट्रेनों का ही संचालन किया जा रहा है। ऐसे में रेल ट्रैक की गुणवत्ता जांचने व झांसी से धौलपुर के बीच बिछाई जा रहे तीसरे रेलवे ट्रैक कानिरीक्षण करने डीआरएम श्री माथुर झांसी से डीआरएम स्पेशल ट्रेन से अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सुबह रवाना हो गए है। धौलपुर तक रेल पथ का निरीक्षण करने के बाद वापसी में डीआरएम ग्वालियर आने से पहले रायरू स्थित नए माल गौदाम का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद श्री माथुर रेल पथ का विंडो ट्रैलिंग निरीक्षण करते हुए ग्वालियर पहुंचेंगे। जहां वे एक व चार नंबर स्थित सर्कुलेटिंग एरिया के साथ ही आरक्षण केन्द्र व पार्सल ऑफिस का निरीक्षण करेंगे। इसके बादस्थानीय रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर शाम को वापस झांसी लौट जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









