दाल बाजार गहोई कॉ पलेक्स में लगी आग

Jul 09 2020

ग्वालियर। दाल बाजार स्थित गहोई कॉ पलेक्स में गुरुवार को सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही दमकलदस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के लिए पानी फेंकना शुरू कर दिया। आग लगने से धुआं का गुबार उठने के कारण लोग हैरान हो गए और घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। दाल बाजार में लगी आग का धुआं पड़ाव के नदी गेट तक दिखाई दे रहा था जिससे लोग यह जानने के लिए एकत्रित हो गए कि आग कहां लगी है।
गुरुवार की सुबह 7 बजे के करीब इंदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाल बाजार में स्थित गहोई कॉ पलक्स में आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें उठते देख यहां आसपास सब्जी बेचने वालों ने देखा और इसकी खबर इंदरगंज पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल आग पर काबू पाने के लिए फायर दस्ते को सूचना दे दी। दाल बाजार में आग लगने की खबर मिलते ही बाड़ा सब स्टेशन व बाल भवन से 3 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के पानी फेंकना शुरू कर दिया। आग तलघर में स्थित कचरे के ढेर में और एक गोदाम में लगी थी। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत कर दो गाड़ी पानी फायर कर आग पर काबू पा लिया।                       
दाल बाजार गहोई कॉ पलेक्स में आग लगने की खबर जैसे ही यहां के व्यापारियों को लगी तो कई व्यापारी अपनी दुकान को देखने के लिए एकत्रित हो गए कि कहीं आग फैलकर उनकी दुकान तक न पहुंच जाए। इस कॉ पलेक्स में लगभग 60 दुकानें हैं जिसमें से तलघर में स्थित अधिकांशदुकानों में ताले लटके हैं तो कुछ लोग गोदाम के रूप में उपयोग कर रहे हैं, इसी तलघर में एक चाय की दुकान भी है। आग की हीट से दुकानों के शटर गर्म हो गए लेकिन नुकसान नहीं हुआ।
बरसों से जमा हो रहा है कचरा
आग लगने की खबर मिलने के बाद दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे। दमकल के उपायुक्त अतिबल सिंह यादव, सहायक फायर ऑफिसर देवेंद्र जखेनिया, कोमल सिंह ने मौके पर जाकर देखा तो वह भी दंग रह गए। इस कॉ पलेक्स के तलघर में बरसों से कचरा जमा हुआ है। श्री यादव का कहना था कि दुकानदारों द्वारा सफाई कराना चाहिए, अगर नगर निगम सफाई करने उतरे तो कम से कम 10 डंपर से ज्यादा कचरा निकलेगा।                   
उधर  बेला की बावड़ी स्थित एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय निवासियों द्वारा दमकल विभाग को दी गई सूचना मिलते ही दमकलअधिकारियों ने बाल भवन स्टेशन से फायर कर्मचारियों को आग पर काबूपाने के लिए भेजा, लेकिन गाड़ीरास्ते में ही खराब हो गई। फायरकर्मचारियों ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी, इसके बाद बाड़ा सब स्टेशन से गाड़ी को रवानाकिया गया और आग पर काबू पाया गया।