हिन्दू महासभा ने चुनाव स्थगित करने के लिए दिया ज्ञापन
Jul 09 2020
ग्वालियर। हिन्दू महासभा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के प्रभारी डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी और प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा के नेतृत्व में मु य चुनाव आयुक्त के नाम एसडीएम लश्कर को ज्ञापन देकर कोरोना महामारी के नियंत्रित होने तक विधान सभा उपचुनाव सहित नगरीय और पंचायतों के चुनाव स्थगित करने की मांग की, मीडिया से बात करते हुए डॉ भारद्वाज ने कहा कि चुनाव से महत्वपू्ण जनता की जान बचाना है और यदि अभी चुनाव का निर्णय लिया गया तो सरकारी अमले सहित सब का ध्यान चुनावी तैयारी में लग जाएगा नेता चुनावी प्रचार में जुट जायेंगे जिसके परिणाम स्वरूप सोशल डिस्टेंस सहित महामारी से निपटने की सारी व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी और महामारी अनियंत्रित हो जाएगी।
अत: हिन्दू महासभा मांग करती है कि कोरोंना संक्रमण का पूर्ण नियंत्रण होने तक सभी प्रकार के चुनाव स्थगित रखे जाएं और यदि इस स्थिति में चुनाव कराए जाते हैं तो हिन्दू महासभा चुनाव बहिष्कार करने के लिए जन आंदोलन करेगी।
ज्ञापन देने में लालता मिश्रा, संजय शर्मा, निखिल पांडेय, सचिन झा, रामनिवास गुर्जर, विजय ठाकुर, विनय झा, सी बी पंडित, विशाल वर्मा, आनंद माहौर, अखिल सक्सेना, पवन नामदेव, रोकी गुर्जर, दीपक शाक्य, मनोज राठोर, विशाल गुजराती, कौशल शर्मा, दुर्गेश साहू आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









