अवैध शराब सहित बदमाश किया गिर तार

Jul 09 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले मेंअवैध शराब का व्यापार करने वालों की धरपकड़ हेतु चलाये जारहे अभियान के दौरानअति. पुलिस अधीक्षक देहात रायसिंह नरवरिया एंव एसडीओपी वेहट  के.एम.गोस्वामी द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब का व्यापार करने वालों की धर पकड़ हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देष दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी बिजौली सुरजीत सिंह परमार को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिजौली के ग्राम पारसेन मे विजय गुर्जर नाम का व्यक्ति अपने घर से अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी ने मय थाना बल के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर एक व्यक्ति को अवैध शराब की बिक्री करते हुये उसे उसके घर से धर दबोचा। गिर तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विजय गुर्जर पुत्र राम सिंह गुर्जर उम्र 23 साल निवासी पारसेन ग्वालियर म.प्र.बताया। गिर तार व्यक्ति के घर की तलाशी लेने पर एक कट्टे से 150 क्वार्टर सफेद दूसरे कट्टे से 160 क्वार्टर सफेद कुल 310 क्वार्टर सफेद अवैध शराब जिसमे 56 लीटर शराब कुल कीमती 25000/- रूपये बरामद कर थाना बिजौली मे प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।