टिड्डी दल ने ग्वालियर में किया हमला

Jul 09 2020

  ग्वालियर। आज सुबह शहर में लाखों के समूह में शामिल टिड्डी दल ने हमला कर दिया। कई गुटों में बंटे टिड्डी दल ने शहर के आसमान को पूरा ढंक दिया।  सुबह करीब 7 बजे झांसी की तरफ से आए अचानक लाखों की सं या में टिड्डी दलों को देखा गया। जिसके बाद किसानों सहित आम जनता के चेहरे पर चिंता साफ देखी जा रही है। लोग हैरान परेशान नजर आ रहे हैं क्योंकि ग्वालियर में इतनी सं या में अचानक टिड्डी दलों का दल उत्तर पूर्व दिशा यानि मुरैना-धौलपुर की ओर बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने सतर्क होते हुए अपने अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। जिस तरह से आसमान में लाखों की सं या में टिड्डियों का दल देखने को मिला उससे कहीं ना कहीं किसानों का बड़ा नुकसान होने की आशंका है। इससे पूर्व भी टिड्डी दल के हमले से फसलों का काफी नुकसान हो चुका है।
सुबह के समय जैसे ही टिड्डियों का दल ग्वालियर के आसमान में देखा गया तो लोगों में चीख-पुकार मचना शुरू हो गई। कई लोगों ने अपने गार्डन और छत पर रखे पौधों का बचाव करना शुरू कर दिया। वहीं कई क्षेत्र के लोगों ने अपने छोटे बच्चों को भी कमरों में बंद कर दिया। समूचे लश्कर क्षेत्र ,उपनगर ग्वालियर और गोला का मंदिर समेत पूरे ग्वालियर में टिड्डियों का दल आसमान में हावी होते दिखाई दिया।
शिन्दे की छावनी, घोसीपुरा, रामबाग कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, आनंद नगर, विनय नगर में लोगों ने छत पर खड़े होकर नीम का धुआं किया,थाली बजाई और पटाखे भी फोड़े। इसके साथ ही कई लोगों ने अपनी एयर गन का भी प्रयोग किया।