बालवीर रिटर्न्स’ के नए एपिसोड्स में दिखाया जाएगा अंतिम युद्ध
Jul 08 2020
बालवीर की बहादुरी और साहस ने लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। सोनी सब के जादुई फैंटेसी शो ‘बालवीर रिटर्न्स’ ने दर्शकों को लगातार बुराई पर अच्छाई की जीत की एक रोमांचक यात्रा पर ले जाना जारी रखा है। एक लम्बे अंतराल के बाद, ‘बालवीर रिटर्न्स’ ने सुपरपावर्स काल लोक बनाम वीर लोक के बीच बेहद प्रत्याशित लड़ाई के साथ वापसी की है।
इससे पहले शो में नकाबपोश की जोरदार एंट्री देखने को मिली थी और इसमें अनन्या के अतीत का रहस्य दिखाया गया था। एक ओर, इन सभी सवालों के जवाब नहीं मिले थे, वहीं दूसरी ओर, नकाबपोश को उस हथियार की तलाश करते हुए दिखाया गया था, जिससे तिमनासा को खत्म किया जा सकता है। आगामी एपिसोड्स में दर्शकों को अनन्या की भारत नगर में मौजूदगी के पीछे की सच्चाई जानने का मौका मिलेगा। वह नकाबपोश और विवान के साथ “बेहतरीन तिकड़ी” बनाती है और वे अपनी टीम का नाम रखते हैं टीम शैडो। यह टीम तिमनासा को हराने के सफर पर निकलती है। सोनी सब के ‘बालवीर रिटर्न्स’ के नए एपिसोड्स में न सिर्फ कुछ बड़े खुलासे होंगे बल्कि प्रशंसकों और दर्शको को ये सुपरपावर्स की अंतिम लड़ाई के और करीब लेकर जाएगा। अंतिम लड़ाई जारी है, क्या बुराई पर अच्छाई की जीत होगी? नकाबपोश का किरदार निभाने वाले देव जोशी ने कहा, “नए एपिसोड्स एक्शन से भरपूर है और इसमें कुछ बड़े खुलासे होंगे। हम अपनी अंतिम लड़ाई की और बढ़ रहे हैं। आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ लंबे समय के बाद शूट करना काफी रोमांचक था, और मुझे जब आगे की कहानी का पता चला तो मैं वाकई में शूटिंग करने और नए रोमांच के साथ अपने प्यारे दर्शकों से मिलने के लिए बहुत उत्साहित था।
बालवीर, विवान और अनन्या को सभी से और ज्यादा समर्थन और प्यार की जरूरत होगी क्योंकि वे दो दुनिया के बीच की लड़ाई की ओर बढ़ रहे हैं। तो बालवीर रिटर्न्स के साथ बने रहिए, क्योंकि हम नए और रोमांचक एपिसोड्स के साथ वापस लौट रहे हैं।” इंतजार खत्म हुआ, #SwitchOnSAB और देखिए ‘बालवीर रिटर्न्स’ 13 जुलाई से हर सोमवार से
शुक्रवार, रात 8 बजे, केवल सोनी सब पर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









