बाजारों में अनकंट्रोल भीड़, तीन फीट की दूरी का भी याल नही

Jul 08 2020

 ग्वालियर। बुधवार को ग्वालियर जिले में अनलॅाक फेज 2 में सभी बाजारों को दोपहर दो बजे तक खोलने के आदेश दिए थे। एक बजे के बाद पुलिस ने सभी बाजारों में डंडे चलाना शुरू कर दिए। लेकिन गली-मोहल्ले में बड़ी सं या में दुकानें खुली रहीं। इधर सुबह के समय बाजारों में लोगों में कोरोना संक्रमण का भय नहीं दिखा। लोग बड़ी सं या में सड़कों पर नजर आए और तफरीह करते रहे। गौरतलब है कि अनलॉक के दूसरे चरण में कलेटर ने जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस के बाद चार दिन का फुल लॉकडाउन घोषित किया था।
रात को प्रशासन ने नया आदेश जारी करते हुए कहा कि अब बाजार दो बजे तक खुलेंगे। इससे पूर्व बाजार का नया समय तय करने को लेकर जिला प्रशासन के अफसरों की बैठक भी हुई। बाजार के लिए जारी किए गए इस पहले शेड्यूल में सरकारी राशन की दुकानें, लैब, कलेक्शन सेंटर, पशु अस्पताल, सर्जिकल की दुकानें, मेडिकल स्टोर, बेकरी, दूध की दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, नमकीन की दुकानें प्रतिदिन खुलेंगी। इनका समय निर्धारित किया गया है। शनिवार और रविवार का दिन साप्ताहिक बंदी का होगा।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लागू किए गए नियम स ती से पालन कराने पर जोर दिया गया है। आदेश के तहत 65 वर्ष आयु के बुजुर्ग, गर्भवती और दस वर्ष तक के बच्चे घर के अंदर ही रहेंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि अति आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है। शासन के निर्देशानुसार अनलॉक 2.0 में रियायतों और शर्तों के साथ बाजार का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
इसलिए और लग रही भीड़
आज दोपहर 2 बजे तक दुकानों के शटर खुले रहेंगे इसके बाद पुलिस डंडे के बल पर शटर डाउन कराना शुरू कर देगी। जिन लोगों को जरूरी सामान खरीदना है वह सुबह से ही बाजारों में खरीदारी करने निकल आए। लोगों में यह भी भय बना है कि कहीं ऐसा न हो कोरोना संक्रमण मरीजों की सं या बढऩे के कारण लॉकडाउन फिर से ज्यादा दिन के लिए न बढ़ जाए जिसके लिए वह जरूरी चीजों का संग्रह करने में जुटेंगे।
सब्जी व फल मंडी में रही भीड़
चार दिन बाद सब्जी मंडी खुलते ही रात से ही सब्जी खरीदने के लिए हाथ ठेले वालों की भीड़ लगना शुरू हो गई तो वहीं मुरार, बिरला नगर, हुजरात पुल, मामा का बाजार सब्जी मंडियों में सब्जी बेचने वाले भी शहर की सबसे बड़ी मंडी लक्ष्मीगंज में खरीदारी करने के लिए पहुंच गए। लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में बाहर से आने वाली सब्जियों की गाडिय़ां लदी खड़ी रहीं और दुकानदार इन गाडिय़ों से ही सब्जियों को बेचते हुए दिखाई दिए। बाजारों में हाथ ठेले वालों द्वारा महंगी सब्जी नहीं खरीदना पड़े इसके लिए मंडी में आमजन भी सस्ती सब्जी खरीदने की चाह में पहुंचे। छत्री बाजार स्थित फल मंडी में भी अच्छी खासी भीड़ लगी रही और कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो गई। 
दाल बाजार में कई बार लगा जाम
बुधवार को खेरिज किराना की दुकानें खुल गई हैं तो वहीं दाल बाजार में थोक दुकानों के शटर उठ गए हैं। इन दुकानों के शटर उठने से पहले ही ग्राहक खरीदारी करने के लिए पहुंच गए थे। दाल बाजार में हालत यह है कि ग्राहकों की भीड़ होने के कारण कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो गई। लोडिंग-अनलोडिंग करने के लिए वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा किए हैं तो वहीं दुपहिया वाहन चालक भी अपने वाहनों से शक्कर की बोरी, तेल के टीन, आटा सहित जरूरी सामान लादकर ले जा रहे हंै। 
बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर की कार्रवाई
जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी एवं सुरक्षा बरतने के साथ लागू लॉकडाउन का पूर्ण पालन करने की अपील की है। बुधवार को लॉकडाउन का पालन न करने के आरोप में जांच दल ने बिना मास्क लगाए घर से बाहर घूमते पाए जाने पर कइ्र लोगों पर कार्यवाही कर कोरोना वॉलेन्टियर के रूप में कार्य सौंपा।