लापरवाह शहरवासी, बेकाबू कोरोना

Jul 07 2020

ग्वालियर। शहर में 26 मार्च से शुरु हुआ कोरोना का ग्राफ सोमवार छह जुलाई तक 644 कोरोना संक्रमित मरीजों तक जा पहुंचा है। इस कोरेाना संकट काल में अब तक तीन कोरोना पॉजीटिव मरीज दम तोड़ चुके है। वहीं अंचल में कोरेाना संक्रमण से अब तक चौदह लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
अनलॉक-2 में कोरोना संक्रमण ने शताब्दी जैसी र तार पकड़ते हुए प्रदेश में अब तक कोरोना से प्रभािवत रहे मालवा अंचल को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। कोरोना संक्रमण की र तार का आलम यह है कि हर सौ जांच में से एक मरीज कोरोना संक्रमित सामने आ रहे है।
शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में कोरोना संक्रमण ने दबे पांव दस्तक दी थी। लॉकडाउन व अनलॉक-1 में शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की सं या महज तीन सैकड़ा तक ही सीमित थी। जबकि कोरोना संक्रमण से सिर्फ तीन ही मौत दर्ज की गई थी। लेकिन अनलॉक-2 के छह दिनों में कोरोना संक्रमण ने जिस तेजी से र तार पकड़ी है यह र तार प्रशासन से लेकर शहरवासियों में खौफ पैदा कर रही है।